क्या कटरीना के मां बनने पर Salman Khan ने किया इतना घटिया कमेंट, जानिए सच्चाई

कटरीना ने 7 नवंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी बॉय को जन्म दिया. इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने विक्की के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर की थी.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं. कटरीना ने 7 नवंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी बॉय को जन्म दिया. इसके बाद विक्की और कटरीना ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने बेबी बॉय के जन्म की अनाउंसमेंट की. जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर कपल को पेरेंट्स बनने पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया

कई फैंस और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने कटरीना और विक्की को लाइफ के इस न्यू चैप्टर को लेकर बधाई दी जिनमें माधुरी दीक्षित, कियारा आडवाणी, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, राजकुमार राव, सोनम कपूर समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं.

सलमान का कमेंट हुआ वायरल?

Related Post

इन सबके बीच एक पोस्ट वायरल हो रही जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि विक्की और कटरीना की सोशल मीडिया पोस्ट पर सलमान खान ने भी कमेंट करके चौंकाने वाली बात लिखी है. वायरल पोस्ट में जो कमेंट सलमान के नाम से किया गया है, उसमें लिखा है, ये सब प्राइवेट चीज़ें इंटरनेट पर मत डाला करो यार. इस कमेंट के सामने आते ही फैंस हैरानी में पड़ गए कि क्या सच में सलमान ने ऐसा कमेंट किया होगा?

फेक है सलमान का कमेंट

जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि सलमान के नाम से वायरल हो रहा कमेंट फेक है. उन्होंने कटरीना-विक्की की पोस्ट पर ऐसा कोई कमेंट किया ही नहीं है. किसी ने छेड़छाड़ करके ये कमेंट सलमान के नाम से बनाकर वायरल किया है. बता दें कि कटरीना और सलमान कभी रिलेशनशिप में थे. दोनों कुछ सालों तक रिलेशन में थे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया था. कटरीना ने सलमान की कई बड़ी फिल्मों में उनके साथ काम किया है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026