Dhurandhar 2 BO Day 7: ‘धुरंधर 2’ की 7वें दिन छप्परफाड़ कमाई, 1000 करोड़ के करीब रणवीर सिंह की फिल्म; बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रिलीज के सातवें दिन लगातर फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की है.

Published by Preeti Rajput

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. फिल्म ने लगातार 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म के कलेक्शन ने बाकी फिल्मों को बुरी तरह से पछाड़ दिया है. यहां तक की वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है. फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही हैं. यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7

अपने सातवें दिन, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, हिंदी मार्केट में 34.7% की सॉलिड ऑक्यूपेंसी के साथ 44 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की. तेलुगु राज्यों से 2.50 करोड़ रुपये और तमिलनाडु में लगभग 1 करोड़ रुपये कमाए, जिसे कन्नड़ और मलयालम सर्किट में लगातार दिलचस्पी का सपोर्ट मिला. 

‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ मंगलवार, 25 मार्च, 2026 को दुनिया भर में 1000 करोड़ के निशान से बस थोड़ा सा चूक गई. रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल स्टारर इस फिल्म ने सात दिनों के बॉक्स ऑफिस रन के बाद सभी भाषाओं में दुनिया भर में  994.58 करोड़ की कमाई की है.

  • पेड प्रीव्यू –  43 करोड़
  • ओपनिंग – 102.55 करोड़
  • गुरुवार- 80.72 करोड़
  • शनिवार –  113.00 करोड़
  • रविवार- 114.85 करोड़
  • सोमवार- 65 करोड़
  • मंगलवार-56.60 करोड़
  • बुधवार-47.70 करोड़
  • इंडिया नेट कलेक्शन 623.42 करोड़
  • ग्लोबल कलेक्शन-  994.58 करोड़

West Bengal Elections 2026: बंगाल में बीजेपी का बड़ा दांव! आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता की मां को दिया टिकट

‘धुरंधर: द रिवेंज’

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ एक जासूसी ड्रामा थ्रिलर फिल्म है. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हमज़ा का किरदार निभाया है. जो एक अंडरकवर इंडियन एजेंट है, जो ल्यारी अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करने के मिशन पर है. पहले पार्ट में दिखाया गया है कि वह कैसे रहमान डकैत के गैंग में शामिल होता है, और 2026 के सीक्वल में हर संभावित खतरे को खत्म करने और अपने मिशन को पूरा करने के उसके आगे के सफर को दिखाया गया है.

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी में तेज उतार-चढ़ाव, खरीदने से पहले देखें ताजा रेट; जानें आज का भाव

Silver Price Today in India 26 March 2026: चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने…

March 26, 2026

Gold Price Today: चार दिन बाद सोने के दाम में हुआ इजाफा, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम?

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका के चल रहे…

March 26, 2026