Dharmendra health update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर होगा इलाज, सनी देओल बोले-प्लीज उनका सम्मान करें

धर्मेंद्र 10 नवंबर से सांस लेने में तकलीफ के चलते हॉस्पिटल में एडमिट थे और तब से उनके फैंस और परिवार वाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे. 12 नवंबर की सुबह सभी शुभचिंतकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) बीमार होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थे. 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था और तब से उनके फैंस और परिवार वाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे. अब धर्मेंद्र की हालत बेहतर है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, धर्मेंद्र परिवार के साथ घर पहुंच चुके हैं.

सूत्रों के मुताबिक, परिवार घर पर ही इलाज चाहता है. धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने पर बेटे सनी देओल की टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है, मिस्टर धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं और घर पर ही उनका इलाज होगा. हम मीडिया और पब्लिक से अब कोई कयास न लगाने की गुजारिश करते हुए धर्मेंद्र और उनके परिवार की प्राइवेसी की गुजारिश करते हैं. सनी ने स्टेटमेंट में फैंस और शुभचिंतकों का शुक्रिया कहा है. उन्होंने धर्मेंद्र के लिए कहा, प्लीज उनका सम्मान कीजिए क्योंकि वो आप सबसे बेहद प्यार करते हैं.

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आमिर खान ने लिए धर्मेंद्र के हालचाल

धर्मेंद्र की खराब सेहत की खबर लगते ही बॉलीवुड सेलेब्स उनके हालचाल जानने के लिए लगातार अस्पताल पहुंच रहे थे. 11 नवंबर की रात आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ ब्रीच कैंडी के बाहर स्पॉट हुए. उससे पहले 10 नवंबर को शाहरुख़ खान और सलमान खान भी अस्पताल विजिट कर चुके हैं. 11 नवंबर की रात ही अभय देओल और ईशा देओल भी अस्पताल के बाहर नजर आए. 

Related Post

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बॉबी देओल के नहीं थमे आंसू

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर परिवार खासा चिंतित थे. पिता की खराब सेहत के चलते बॉबी देओल फिल्म ‘अल्फा‘ की शूटिंग बीच में छोड़कर मुंबई लौट आए थे. 11 नवंबर की रात उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान बॉबी काफी मायूस नजर आए. उन्हें कार में रोते हुए देखा गया. इससे पहले सनी देओल भी कार से अस्पताल आते वक्त अपना चेहरा छुपाए हुए काफी परेशान दिख रहे थे. हेमा मालिनी के चेहरे पर भी चिंता और मायूसी साफ झलक रही थी.

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026