Dharmendra को हर महीने सरकार से मिलती है पेंशन! किस वजह से ‘ही-मैन’ को मिल रही खास सुविधा?

Dharmendra Income: 89 साल के धर्मेंद्र फिल्मों के अलावा राजनीति में भी एक्टिव रहे हैं. 2004 से 2009 तक, सांसद रहने की वजह से उन्हें हर महीने हजारों रुपये पेंशन के तौर पर मिलते हैं.

Published by Prachi Tandon

Dharmendra Pension From Government: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की पिछले कई दिनों से तबीयत नाजुक बनी हुई थी. हालांकि, आज यानी 12 नवंबर को धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है. धर्मेंद्र की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उनके परिवार की तरफ से स्टेटमेंट जारी कर बताया गया है कि दिग्गज एक्टर का इलाज अब घर से होगा. ऐसे में धर्मेंद्र के फैंस एक तरफ उनकी तबीयत जल्द से जल्द ठीक होने की दुआओं में जुटे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ धर्मेंद्र (Dharmendra) की जिंदगी से जुड़े कई बातें भी दुनिया के सामने आ रही हैं. इन्हीं में एक यह भी है कि दिग्गज एक्टर को हर महीने सरकारी पेंशन मिलती है. सरकारी पेंशन का जिक्र सुनकर कई लोग हैरान हो सकते हैं कि आखिर क्यों एक एक्टर होते हुए भी धर्मेंद्र को पेंशन मिलती है. 

क्यों धर्मेंद्र को मिलती है सरकारी पेंशन?

धर्मेंद्र (Dharmendra News) अपनी फिल्मों के अलावा राजनीतिक सफर के लिए भी सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं. जी हां, धर्मेंद्र ने साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बीकानेर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. जीत के बाद धर्मेंद्र साल 2004 से 2009 तक, सांसद रहे थे. यही वजह है कि धर्मेंद्र को हर महीने सरकारी पेंशन मिलती है. 

बता दें, सैलरी, अलाउंस एंड पेंशन ऑफ मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट एक्ट, 1954 के तहत सांसद के रूप में काम करने और जनता की सेवा करने वालों को आजीवन पेंशन का अधिकार मिलता है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: जब मीना कुमारी से बढ़ी नजदीकियां, एक्ट्रेस के गुस्साए पति ने ऐसे लिया था धर्मेंद्र से बदला!

धर्मेंद्र को कितनी पेंशन मिलती है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानून के हिसाब से धर्मेंद्र (Dharmendra Pension) को हर महीने लगभग 25 हजार रुपये पेंशन मिलती है. पेंशन कानून कानून के मुताबिक, अगर कोई पांच साल या उससे ज्यादा सांसद रहता है तो उसकी पेंशन में हर साल 500 रुपये की बढ़ोतरी होती है. इतना ही नहीं, कानून में यह भी प्रावधान है कि अगर सांसद रहने वाले शख्स की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पेंशन जीवनसाथी को दी जाती है.  

ये भी पढ़ें: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर होगा इलाज, सनी देओल बोले-प्लीज उनका सम्मान करें

Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026