गर्ल्स की धड़कन था ये एक्टर! काले कोट का था नेशनल‌ क्रश… भीड़ हो जाती थी बेकाबू…आखिर छोड़ना पड़ा सिग्नेचर लुक!

Dev Anand's Death Anniversary: एक समय था जब लोगों के दिलों की धड़कन था ये एक्टर. लोगों की दीवानियत की वजह से छोड़ दिया था अपना सिग्नेचर लुक. आइए जानते हैं पूरा किस्सा-

Published by sanskritij jaipuria

Dev Anand’s Death Anniversary: प्यार हमेशा खूबसूरत होता है, कभी दीवाना बना देता है, कभी मस्ताना. लेकिन जरूरी नहीं कि हर प्यार आपको मिले. बॉलीवुड की फिल्मों में हम अक्सर ऐसी मोहब्बत की कहानियां देखते हैं जो अधूरी रह जाती हैं. पर्दे पर कई जज्बाती रोमांस देखने को मिलते हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी कई सितारे ऐसे रहे जिनकी मोहब्बत अधूरी ही रह गई. उनमें से एक नाम है- बॉलीवुड के सदाबहार रोमांटिक हीरो, देव आनंद. लोग उनके लिए इतने दिवाने थे जिसका कोई जवाब नहीं. एक्टर की एक झलक के लिए लोग सीमा पर कर देते थे. लोग इतने पागल थे कि उन्हें अपना  सिग्नेचर लुक छोड़ना पड़ा. आइए जानते हैं पूरा मामला-

पर्दे पर देव आनंद की जादुई छवि

देव आनंद सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि अपनी अदाओं और स्टाइल के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने रोमांटिक किरदारों में जान डाल दी और अपनी मुस्कान और डायलॉग्स से लोगों के दिलों पर राज किया. फिल्म इंडस्ट्री में उनके लुक्स और अंदाज के दीवाने बहुत थे. शुरुआत में उन्होंने धोती-कुर्ता पहना, लेकिन धीरे-धीरे पैंट-शर्ट और कोट में अपना स्टाइल बदल लिया. सफेद शर्ट पर काला कोट और गले में स्कार्फ-ये उनका सिग्नेचर लुक बन गया.

काले कोट ने बढ़ाई दीवानगी

1958 में आई फिल्म ‘काला पानी’ में उनका सफेद शर्ट-काला कोट वाला लुक इतना फेमस हुआ कि लड़कियां ही नहीं, लड़के भी उनके फैन बन गए. इतना ही नहीं, लोग उन्हें देखने के लिए छतों पर चढ़ जाते और भीड़ इतनी बढ़ गई कि कोर्ट तक ने इस पहनावे पर बैन लगाने की सिफारिश की. देव आनंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा कि उनका यही लुक फैंस के लिए खतरनाक साबित हो रहा था, लेकिन उनकी मोहब्बत और स्टाइल हमेशा यादगार रहे.

देव आनंद के रोमांस की दुनिया

देव आनंद की निजी जिंदगी में भी रोमांस की कहानियां कम नहीं थीं. एक खास किस्सा उनके और सुरैया के बीच का है. एक बार झील में गीत की शूटिंग के दौरान सुरैया नाव से फिसलकर पानी में गिर गईं. देव आनंद ने तुरंत उन्हें बचाया. यही वो पल था जब उन्होंने पहली बार अपने प्यार का अहसास महसूस किया.

Related Post

हालांकि, उनका प्यार किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं था, लेकिन हिंदू-मुस्लिम की दीवार ने इसे मंजिल तक पहुंचने से रोक दिया. फिल्म ‘जीत’ के सेट पर देव आनंद ने सुरैया को तीन हजार रुपये की हीरे की अंगूठी दी, लेकिन सुरैया की नानी ने दोनों के रिश्ते का विरोध किया. नतीजा ये हुआ कि देव आनंद और सुरैया ने अलग होने का फैसला किया. उन्होंने कभी भी फिल्मों में साथ काम नहीं किया और सुरैया ने ताउम्र शादी नहीं की.

अंतिम फिल्म और जिंदगी का अंत

देव आनंद की आखिरी फिल्म ‘चार्जशीट’ उनके निधन से पहले रिलीज हुई. खबरों के अनुसार वे अपनी फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ को नए अंदाज में पेश करने की योजना बना रहे थे. लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा. लंदन में दिल का दौरा पड़ने के बाद, 88 साल की उम्र में देव आनंद इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए विदा हो गए.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026