Sanjay Kapoor की 30,000 करोड़ की संपत्ति में करिश्मा के बच्चों ने मांगा हिस्सा, सौतेली मां पर लगाए ये आरोप

Published by Ananya verma

Breaking News, Sanjay Kapoor: सुंजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे, समायरा और कियान, ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि उनके पिता सुंजय कपूर की संपत्ति में उनका भी हक है।

बच्चों का आरोप

करिश्मा कपूर के बच्चों का कहना है कि उनकी सौतेली मां, प्रिया सचदेव ने सुंजय कपूर की वसीयत को फर्जी तरीके से तैयार किया है। उनका कहना है कि यह वसीयत असली नहीं है, बल्कि गढ़ी हुई है। बच्चों ने कोर्ट में यह भी कहा कि न तो उन्हें असली वसीयत दिखाई गई है और न ही उसकी कोई कॉपी दी गई है। इसीलिए उन्होंने अदालत से मांग की है कि उन्हें वसीयत की कॉपी दिखाई जाए। साथ ही बच्चों ने कोर्ट से यह भी गुजारिश की है कि जब तक सच सामने नहीं आता, तब तक प्रिया सचदेव को वसीयत लागू करने से रोका जाए।

30,000 करोड़ की संपत्ति पर हुआ विवाद

सुंजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में निधन हुआ। उनके निधन के बाद से करीब 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर कई दावे सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों के हक के लिए इस संपत्ति पर दावा करने के कानूनी रास्ते देख रही हैं।

Related Post

सौतेली बहन का कदम

वहीं, सुंजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की बेटी सफीरा ने भी अपना सरनेम बदल लिया है। पहले वह ‘चटवाल’ लिखती थीं, लेकिन अब उन्होंने ‘कपूर’ सरनेम अपना लिया है। माना जा रहा है कि यह सिर्फ नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि संपत्ति पर दावा मजबूत करने की एक रणनीति हो सकती है।

बहन का आरोप

सुंजय कपूर की बहन, मंधिरा कपूर ने भी प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां से कुछ कागजात साइन कराए गए। मंधिरा का कहना है कि उनकी मां शोक की घड़ी में थीं और उन्हें ठीक से पता भी नहीं था कि उन्होंने क्या साइन किया है। मंधिरा ने कहा कि बार-बार पूछने के बावजूद अब तक उन कागजों को नहीं दिखाया गया है।

आगे क्या होगा?

अब यह मामला अदालत में है और आने वाले दिनों में साफ होगा कि सुंजय कपूर की संपत्ति का असली हकदार कौन है। करिश्मा कपूर के बच्चे, प्रिया सचदेव और परिवार के अन्य सदस्य सभी अपनी-अपनी तरफ से दावा कर रहे हैं। सच सामने आने में अभी वक्त लगेगा।

Ananya verma
Published by Ananya verma

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026