Deepika Padukone बनने जा रही हैं Sunny Deol की रिश्तेदार! बहन अनीशा की शादी से जुड़ेगा कनेक्शन

Deepika Padukone Sister Wedding: दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि बहन अनीशा शादी के बाद दीपिका पादुकोण और देओल परिवार रिश्तेदार हो जाएंगे.

Published by Prachi Tandon

Deepika Padukone and Sunny Deol Going To Be Relatives: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जितना सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं, उतनी ही उनकी बहन अनीशा पादुकोण लाइमालइट से दूर रहना पसंद करती हैं. अनीशा पादुकोण ऐसे तो बहुत कम ही चर्चाओं में छाती हैं, लेकिन अचानक ही उनका नाम हर जगह दिखाई दे रहा है और वजह है दीपिका की बहन की शादी. जी हां, ऐसी रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं कि जल्द ही दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा अपने मंगेतर और दुबई के बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं. लेकिन, इस शादी में दिलचस्प बात यह है कि अनीशा के दूल्हे राजा का देओल परिवार से खास कनेक्शन है.  

कौन हैं अनीशा पादुकोण के मंगेतर रोहन आचार्य?

रोहन आचार्य ऐसे तो लाइमलाइट से कोसों दूर हैं. लेकिन, वह भी फिल्मी फैमिली का हिस्सा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहन फेमस फिल्ममेकर बिमल रॉय के परपोते यानी ग्रेट ग्रैंडसन हैं. रोहन आचार्य खुद एक बिजनेसमैन हैं और दुबई में रहते हैं. रोहन-अनीशा लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और जल्द ही शादी के रिश्ते में बंध सकते हैं. हालांकि, दीपिका की बहन अनीशा की शादी का अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आया है.

बहन की शादी के बाद दीपिका और सनी देओल बन जाएंगे रिश्तेदार!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण के मंगेतर रोहन आचार्य का देओल परिवार से खास रिश्ता है. इसी रिश्ते के नाते अनीशा और रोहन की शादी के बाद दीपिका पादुकोण और सनी देओल के परिवार के बीच भी कनेक्शन जुड़ जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone को बिजनेस में 12 करोड़ का घाटा, Katrina को कितना हुआ मुनाफा; ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं बिजनेस में नंबर 1

Related Post

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी दिशा आचार्य से हुई है. दिशा आचार्य के भाई रोहन आचार्य हैं. बता दें, दिशा और रोहन दोनों ही फेमस फिल्ममेकर बिमल रॉय के परपोते यानी ग्रेट ग्रैंडसन और डॉटर हैं. 

क्या करती हैं अनीशा पादुकोण?

अनीशा पादुकोण पूर्व गोल्फ खिलाड़ी हैं. अनीशा ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इतना ही नहीं, अनीशा अब बहन दीपिका के द लिव लव लाफ फाउंडेशन भी संभाल रही हैं. दीपिका पादुकोण ने द लिव लव लाफ फाउंडेशन की शुरुआत साल 2015 में की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की बहन अनीशा ने मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है. हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी अनीशा ने पढ़ाई की है. 

ये भी पढ़ें: मिसेज देशपांडे से लेकर साली मोहब्बत तक, दिसंबर में ओटीटी पर लगेगा नई फिल्मों-सीरीज का मेला

Prachi Tandon

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026