दो बड़ी फिल्मों से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण बोलीं-बात अब 500-600 करोड़ की फिल्मों की नहीं है….

दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बिग बजट फिल्में अब उत्साहित नहीं करती हैं. उनका फोकस अब स्टोरी टेलिंग पर है.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए ये साल करियर के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहा. 2025 की शुरुआत में उनके पास पैन इंडिया लेवल की दो बड़ी फिल्में थीं जिनके नाम स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी का सीक्वल हैं. साल के खत्म होने तक इन दोनों ही फिल्मों से दीपिका हाथ धो बैठीं. पहले एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से वह बाहर हुईं फिर नाग आश्विन की फिल्म कल्कि 2 से उन्हें हटा दिया गया. 

अब बात 500600 करोड़ की नहीं है…

Related Post

अब दीपिका ने अपने करियर पर बात की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बिग बजट फिल्में अब उत्साहित नहीं करती हैं. उनका फोकस अब स्टोरी टेलिंग पर है. दीपिका ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो कितना और फेम, कितनी और सक्सेस, कितना और पैसा?अब इस स्टेज पर ये सब कुछ मायने नहीं रखता. अब बात 100 करोड़ी फिल्मों, या 500600 करोड़ की फिल्मों का भी नहीं है. जब इंटरव्यू में दीपिका से पूछा गया कि क्या उन्होंने लाइफ में सब अचीव कर लिया है तो वो बोलीं, अब ऐसे मुझे एक्साइट नहीं करता है. अब मुझे टैलेंट को एमपॉवर करने में अच्छा लगता है, मेरी टीम और मैं अब स्टोरीटेलिंग पर फोकस करना चाहते हैं और अन्य क्रिएटिव लोगों, राइटर्स, डायरेक्टर्स और यहां तक कि नए प्रोड्यूसर्स को मौका देना चाहते हैं. अब मुझे इन चीजों में मजा आता है और ये मीनिंगफुल भी लगती हैं. 

दीपिका की अपकमिंग फिल्में

दीपिका दो बड़ी फिल्मों से बाहर होने के बाद भी दो बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं. वह शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक फिल्म है जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है. यह दोनों ही फिल्में 202627 में रिलीज होंगी.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026