Daisy Shah On Palash Muchal: स्मृति मंधाना को किया ‘चीट’, मंडप पर जाने से पहले टूटी शादी; अब पलाश मुच्छल के सपोर्ट में आई ये हसीना

Daisy Shah On Palash Muchal: डेज़ी शाह म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुच्छल के सपोर्ट में सामने आ चुके हैं. यह खबर इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनका रिश्ता खत्म होने के बाद आई है.

Published by Preeti Rajput

Daisy Shah On Palash Muchal: बॉलीवुड एक्ट्रेस डेज़ी शाह इन दिनों खूब चर्चाओं में चल रहे हैं. एक्ट्रेस म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुच्छल के सपोर्ट में सामने आ चुकी हैं. यह खबर इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना से उनका रिश्ता खत्म होने के बाद आई है. जिसके बाद एक बार फिर पलाश सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपनी नई डायरेक्टोरियल फिल्म अनाउंस की है. जिसमें श्रेयस तलपड़े और डेज़ी शाह लीड रोल में नजर आ रही हैं.  

पलाश मुच्छल को कैसी जानती हैं डेजी शाह

दरअसल, पिछले साल अचानक कुछ अजीब हालात में स्मृति से उनकी शादी टूट गई थी. शादी के बाद यह प्रोजेक्ट उनका पहला बड़ा प्रोफेशनल अनाउंसमेंट है. फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में, डेज़ी ने पलाश और उनके परिवार के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की. एक्टर ने बताया कि वह पहली बार उनकी बहन सिंगर पलक के जरिए पलाश से मिली थीं. जिन्होंने डेज़ी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘जय हो’ में गाना गाया था. 

परिवार से कैसे हैं डेजी के रिश्ते?

परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातचीत के दौरान डेजी ने कहा कि- पलाश एक बहुत अच्छे इंसान हैं, मैं उन्हें कई बार मिल चुकी हैं. पलक ने जय हो के लिए गाना भी गाया था. तभी से मैं उन्हें जानती हूं. इसलिए मैं अक्सर पलक के घर जन्मदिन और गणपति पूजा पर पार्टियों में जाती हूं. इसी तरह से मेरी मुलाकात पलाश से होती रहती है. तभी मुझे पता लगा कि वह एक म्यूज़िक कंपोज़र और डायरेक्टर हैं.” एक्ट्रेस ने पलाश की परवरिश और फ़ैमिली वैल्यूज़ के बारे में बात करते हुए कहा कि – मैं उनके परिवार से मिल चुकी हैं. बहुत सुंदर परिवार, वे बहुत जमीन से जुड़े हुए हैं. वह भगवान में भी काफी विश्वास रखते हैं. मुझे लगता है कि यहीं उनकी सबसे अच्छी बात है. जो लोग भगवान में विश्वास करते हैं वे हमेशा सकारात्मक रहते हैं. 

Related Post

WPL 2026: इनामों की बरसात! ट्रॉफी के साथ किसको मिला कितना कैश? जानें खिलाड़ियों की कमाई डिटेल

पलाश और स्मृति की  शादी को लेकर विवाद

पलाश और स्मृति 25 नवंबर, 2025 को शादी करने वाले थे. हालाँकि, शादी से ठीक एक दिन पहले अचानक कैंसिल कर दी गई. मीडिया को ऑफिशियली बताया गया कि स्मृति के पिता की खराब सेहत की वजह से यह फैसला लिया गया था.इसके बाद, ऐसी खबरें आने लगीं कि पलाश के क्रिकेटर को धोखा देने के बाद शादी कैंसिल कर दी गई. जिसके कारण दोनों परिवारों को मीडिया की कड़ी जांच का सामना करना पड़ा. उसी समय, पलाश को कथित तौर पर एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और फिर उन्हें मुंबई ले जाया गया. इसके तुरंत बाद, स्मृति और पलाश दोनों ने सोशल मीडिया पर बताया कि शादी सच में कैंसिल कर दी गई है.  

Smriti Mandhana Fangirl Moment: कश्मीर की छोटी फैन के लिए स्मृति का दिल छू लेने वाला मैसेज, सोशल मीडिया पर जीता दिल

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

60 फिल्मों का सफर, 324 हिट गाने…इस संगीतकार के साथ बनी आशा भोसले की सुपरहिट जोड़ी

Asha Bhosle Career: भारतीय सिंगर आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं.…

April 13, 2026

Silver rate today 13 April 2026: चांदी का नया भाव, आज महंगी हुई या सस्ती, यहां देखें पूरा अपडेट

Silver rate today 13 April 2026: अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद वैश्विक बाजारों में…

April 13, 2026

Gold Rate Today 13 April 2026: सोने में उतार-चढ़ाव जारी, निवेशकों की चिंता बढ़ी, जानें ताजा रेट और बाजार हाल

Gold rate today 13 april 2026: अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने के…

April 13, 2026

Ayodhya Ram mandir:अयोध्या राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन आज से शुरू, जानें बुकिंग सिस्टम और गाइडलाइन

Ayodhya ram mandir darshan: अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन सोमवार…

April 13, 2026