Box Office Collection : ‘डकैत’ की एंट्री से हिला बॉक्स ऑफिस! ‘धुरंधर 2’ को पहले दिन ही तगड़ा झटका

Dacoit Box Office Collection: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर देने की पूरी कोशिश की है.

Published by Preeti Rajput

Dacoit Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए पूरे 23 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1680 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. अब बारी थी बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने की. लेकिन फिल्म अभी भी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और आमिर खान की ‘दंगल’ के रिकॉर्ड से दूर है. इस बीच मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की ‘डकैत’ रिलीज हो गई है. यह फिल्म कितनी भी कमाई कर ले, लेकिन फिर भी ‘धुरंधर 2’ के करीब पहुंच पाना मुश्किल है. आइए जाते हैं कि फिल्म डकैत ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है? 

अभी तक नहीं थमी धुरंधर 2 की आंधी

 धुरंधर 2 की आंधी अभी पूरी तरह से थमी नहीं है. वहीं दूसरी तरफ आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ पर दर्शकों का मिक्स रिव्यू देखने को मिल रहा है. फिल्म ने वीक डेज में 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. जो आने वाले दिनों में बेहतर हो सकता है. 

Related Post

फिल्म डकैत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी फिल्म ‘डकैत’ ने भारत से कुल 6.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने तेलुगु से 5.60 करोड़ रुपये कमाए और ऑक्यूपेंसी भी 41 परसेंट रही है. वहीं हिंदी में यह फिल्म केवल 0.90 करोड़ रुपये ही कमा पाई. जबकि ऑक्यूपेंसी 12 परसेंट रही. पहले दिन के हिसाब से फिल्म ने भारत में करीब 7.57 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है. वहीं फिल्म 13.57 करोड़ वर्ल्डवाइड बिजनेस कर चुकी है. ओवरसीज से फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की है. शुरुआत के लिए यह रिकॉर्ड काफी अच्छा माना जा रहा है. 

धुरंधर ने की कितनी कमाई?

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का कलेक्शन लगातार कम होता जा रहा है. फिल्म ने अब तक 1680 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. भारत से फिल्म ने 23वें दिन 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं भारत में फिल्म की कुल कमाई 1055 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. जबकि, ओवरसीज से फिल्म ने 408 करोड़ छाप लिए हैं. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

IPL 2026 : CSK और DC के बीच जबरदस्त मुकाबला, जानें चेपॉक की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

IPL 2026 CSK VS DC: 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के…

April 11, 2026

Male fertility: क्या उम्र के साथ पुरुषों में बांझपन बढ़ता है, प्रजनन क्षमता होती है कमजोर? जानिए शुक्राणु से जुड़ी सच्चाई

Male fertility: पुरुष जीवनभर शुक्राणु बनाते रहते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उनकी गुणवत्ता,…

April 11, 2026

Lara Dutta revelation: क्या अक्षय कुमार ने उठाया प्रियंका चोपड़ा का फायदा? लारा दत्ता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Lara Dutta revelation: लारा दत्ता ने अपने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘अंदाज़’ के दौरान…

April 11, 2026

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत?

Gold Price Today 11 April 2026: सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी…

April 11, 2026