पलाश मुच्छल को धोखेबाज़ कहे जाने पर भड़की कजिन, स्मृति से शादी को लेकर कह दी ऐसी बात

किसी अन्य लड़की से फ्लर्ट करते हुए पलाश की कुछ चैट भी वायरल हो रही है जिससे पलाश पर सोशल मीडिया यूजर्स कई सवाल उठा रहे हैं.

Published by Kavita Rajput

इंडियन सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल (Palaash Muchhal) और इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की शादी 23 नवंबर को होनी थी लेकिन एनमौके पर इसे टाल दिया गया. इस शादी को टालने के पीछे वजह बताई गई कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आया है जिसकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. स्मृति के पिता को सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद उन्हें 25 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है. 

स्मृति के पिता के घर आ जाने के बाद फैंस को शादी की नई डेट का इंतजार है लेकिन इस बीच जब से पलाश और स्मृति की शादी पोस्टपोन हुई है तब से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पलाश ने स्मृति को चीट किया है. स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की रस्मों की सभी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं जिससे कुछ गड़बड़ होने के कयास और तेज हो गए हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शादी से कुछ दिन पहले एक अन्य लड़की के साथ थे और ये पोल खुलने के बाद स्मृति ने उनसे शादी तोड़ दी है. इतना ही नहीं, किसी अन्य लड़की से फ्लर्ट करते हुए पलाश की कुछ चैट भी वायरल हो रही है जिससे पलाश पर सोशल मीडिया यूजर्स कई सवाल उठा रहे हैं. 

Related Post

कजिन ने किया पलाश का सपोर्ट

अब पलाश की कजिन नीति उनके बचाव में सामने आई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, पलाश आज क्रिटिकल कंडीशन से गुजर रहे हैं.आप सबको पलाश को गलत समझकर उसे जज नहीं करना चाहिए वो भी बिना सच जाने. टेक्नोलॉजी अब हम इंसानों से कहीं आगे निकल गई है इसलिए लोगों को पलाश को अफवाहों के बल पर जज नहीं करना चाहिए, उनके लिए प्रार्थना करें.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026