अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ा प्लेबैक सिंगिंग करियर, जानें अब क्या करेंगे सिंगर? हो गया खुलासा

Arijit Singh : सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया है. उनके इस फैसले से फैंस काफी दुखी और भावुक हो गए हैं.

Published by Preeti Rajput

Arijit Singh : बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया है. जिससे न केवल बॉलीवुड में बल्कि पूरे देश में हलचल मच गई है. सिंगर के इस फैसले से फैंस नाराज और भावुक नजर आ रहे हैं. उनके इस फैसले पर तमाम फिल्म जगत के सिंगर्स बी प्राक और अमाल मलिक ने भी हैरानी जताई है. सभी ने खुद को अरिजीत का बड़ा फैन बताया है. अरिजीत के इस फैसले ने हर किसी को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग भावुक पोस्ट कर रहे हैं. लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि रिटायरमेंट लेने के बाद वह क्या करने वाले हैं? 

अरिजीत ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग?

अरिजीत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “इस फैसले के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं. मैं काफी समय से ऐसा करने की सोच रहा था. आखिरकार मैंने हिम्मत जुटा ली. एक कारण तो बेहद सरल है कि मैं काफी जल्दी बोर हो जाता हूं, इसलिए मैं स्टेज पर अलग-अलग मौके पर परफॉर्म करना हूं. मुझे अब बहुत बोरियत हो गई है. मुझे कुछ और करने की जरुरत है, ताकि मैं जी सकूं. साथ ही अब मैं किसी नए सिंगर को उभरते हुए देखकर मोटिवेशन पाना चाहता हूं.’

अब क्या करेंगे अरिजीत सिंह?

अरिजीत ने बताया कि वह प्लेबैक सिंगिंग छोड़ रहे हैं. लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करना वह जारी रखेंगे. इसके अलावा वह इंडिपेंडेट म्यूजिक प्रोडक्शन में भी काम करते रहेंगे. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह म्यूजिक नहीं छोड़ रहे हैं. वह दुनियाभर के कलकारों के साथ काम करना चाहते हैं, जिन्होंने अंतराराष्ट्रिय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. 

फिल्म निर्देशन में भी है दिलचस्पी

बहुत कम लोगों को पता है कि अरिजीत सिंह को फिल्म निर्देशन भी काफी पसंद है. वह अब तक दो फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. साल 2015 में बंगाली फ़िल्म ‘भालोबाशार रोज़नामचा’ और 2017 में अरिजीत ने ‘सिंपल नोट्स’ नाम की फ़िल्म का निर्देशन किया. यह दोनों फिल्में किसी बड़े सेटअप का हिस्सा नहीं थीं. बल्कि अरिजीत ने इन्हें अपने दोस्तों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शूट किया था. उन्होंने कई मौके पर खुद कैमरा संभाला है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म निर्देशन की तरफ झुकाव भी सिंगिंग छोड़ने की एक बड़ी वजह हो सकता है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Madhu Malhotra कौन थी? क्या था अमिताभ बच्चन, सुभाष घई और जैकी श्राफ से खास कनेक्शन?

Madhu Malhotra: मधु मल्होत्रा ने 1970 और 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा के सपोर्टिंग…

March 15, 2026

घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; सरकार ने लिया बड़ा फैसला

PNG Gas Connection: रसाई गैस को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जिन…

March 15, 2026

कौन थी मंजुघोषा, जिसकी खूबसूरती में 57 साल तक खोए रहे मेधावी ऋषि, यहां पढ़ें पापमोचनी एकादशी व्रत कथा

papmochani ekadashi vrat katha: पापमोचनी व्रत रखने के दौरान पूजा-पाठ के साथ कथा सुनना या…

March 15, 2026

LPG e-KYC क्या है और क्यों है जरूरी? अब सिलेंडर के लिए नहीं लगानी होगी कतारें; पढ़ें पूरी जानकारी

LPG e-KYC: एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए e-KYC सबसे…

March 15, 2026

सुनील ग्रोवर या कादर खान? मिमिक्री देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल; फैंस भी रह गए दंग

Sunil Grover: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के फिनाले प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें…

March 15, 2026

Aaj Ka Mausam: गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली-NCR में आज तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Today Weather: देश में 15 मार्च को भीषण गर्मी के बीच 20 राज्यों में मूसलाधार…

March 15, 2026