बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन, ये थी आखिरी फिल्म

कामिनी कौशल को आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था और यही उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस कामिनी कौशल (Kamini Kaushal) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. वह हिंदी सिनेमा की सबसे उम्र दराज एक्ट्रेस थीं. कामिनी कौशल के परिवार ने उनके निधन के बाद प्राइवेसी की मांग की है. 

‘लाल सिंह चड्ढा’ थी आखिरी फिल्म 

कामिनी कौशल उम्रदराज होने के बावजूद फिल्मों में एक्टिव थीं. 2023 में उन्हें आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ में देखा गया था और यही उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई. इससे पहले वह सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर की दादी के रोल में दिखाई दी थीं.

Related Post

90 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

कामिनी इंडियन सिनेमा की आइकॉनिक एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती थीं. उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में करीब 90 फिल्मों में काम किया था. वह 50 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हुआ करती थीं. कामिनी कौशल का फ़िल्मी करियर फिल्म ‘नीचा नगर’ से शुरू हुआ था जो कि 1946 में कान फिल्म फेस्टिवल दिखाई गई थी और इसने अवॉर्ड भी जीता था. इसके बाद कामिनी कौशल को शहीद, नदिया के पार, शबनम, आरजू और बिराज बहू, दो भाई, जिद्दी, शबनम, पारस, आबरू समेत कई फिल्मों में नजर आईं. 

जीजा से करनी पड़ी थी शादी

कामिनी कौशल ने 1948 में फिल्म शहीद में दिलीप कुमार के साथ काम किया था. इस फिल्म में काम करने के दौरान ही वह दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं. दिलीप कुमार भी उन्हें चाहने लगे थे. दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन ये संभव नहीं हो पाया. दरअसल, एक ट्रेजेडी की वजह से कामिनी कौशल को अपने बहन के पति यानी जीजा से शादी करनी पड़ी थी. कामिनी की बहन का अचानक निधन हो गया था और उनके बच्चों को संभालने वाला कोई नहीं था. इस वजह से कामिनी कौशल को अपने प्यार की कुर्बानी देनी पड़ी और उनकी शादी घरवालों ने उन्हीं के जीजा बी.एस.सूद से करवा दी. इस तरह दिलीप कुमार से कामिनी कौशल का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए अधूरा रह गया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जान सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026