चलती ट्रेन से कूदी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा! अस्पताल में भर्ती, खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताई हालत

Karishma Sharma Injured: प्यार का पंचानामा और रागिनी MMS रिटर्न जैसी फिल्मों से मशहूर हुई एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा मुंबई में चलती ट्रेन से कूदने की वजह से हादसे का शिकार हो गई हैं. एक्ट्रेस बुरी तरह घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Published by Prachi Tandon

Karishma Sharma Train Accident: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा (Karishma Sharma) हादसे का शिकार हो गई हैं. करिश्मा शर्मा चलती ट्रेन से कूदने की वजह से गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. करिश्मा शर्मा के साथ क्या हुआ, इस बात की जानकारी और किसी ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई है. करिश्मा ने पोस्ट कर बताया है कि वह मुंबई की लोकल ट्रेन से ट्रैवल कर रही थीं और इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए भी कहा है.

चलती ट्रेन से कूदी बॉलीवुड एक्ट्रेस

प्यार का पंचनामा और रागिनी MMS जैसी फिल्मों से नाम कमाने वालीं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा (Karishma Sharma Accident) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में अपने संग हुए हादसे के बारे में बताया है. एक्ट्रेस ने बताया, कल चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जाते समय में उन्होंने साड़ी पहनकर ट्रेन में जाने का फैसला किया. साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ीं, उसने स्पीड पकड़ ली. उन्होंने देखा उनके दोस्त नहीं चढ़ पाए हैं. तब डरकर वह चलती ट्रेन से कूद गईं और पीठ के बल बाहर गिर गईं. जिसकी वजह से उन्हें पीठ और सिर पर चोट आई है. 

बुरी तरह घायल हुईं करिश्मा शर्मा

Related Post

करिश्मा शर्मा (Karishma Sharma Instagram) ने अपने पोस्ट में बताया, उन्हें पीठ पर चोट आई है, सिर सूज गया है और पूरी बॉडी पर निशान हैं. डॉक्टर ने MRI की सलाह दी है और ऑब्जरवेशन में रखा है जिससे पता चल सके कि सिर पर आई चोट गंभीर तो नहीं है. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें बीते दिन से दर्द हो रहा है, लेकिन मजबूत बनी हुई हैं. इतना ही नहीं, करिश्मा ने अपने पोस्ट में आगे लोगों और फैंस से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना और प्यार भेजने के लिए कहा है. 

करिश्मा की दोस्त का पोस्ट भी वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा की दोस्त ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. साथ ही लिखा है कि विश्वास नहीं हो रहा है कि करिश्मा के साथ ऐसा हुआ है. मेरी दोस्त ट्रेन से गिर गई. उसे कुछ भी याद नहीं. हमें वह जमीन पर गिरी मिली और तुरंत उसे अस्पताल लाए हैं.  बता दें, एक्ट्रेस की दोस्त ने उनकी अस्पताल से फोटो भी शेयर की है और उनकी हालत के बारे में बताया है.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026