30 साल से बॉलीवुड में छाई ये एक्ट्रेस, हर स्टार के साथ किया काम – लेकिन क्यों नहीं बनीं किसी की दुल्हन?

Guess The Actress : 48 की उम्र में भी ये सफल एक्ट्रेस सिंगल हैं. उन्होंने टॉक्सिक रिश्तों से दूर रहकर अपनी शर्तों पर जीवन चुना और करियर में बेहतरीन मुकाम हासिल किया.

Published by sanskritij jaipuria

Guess The Actress : बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने अपनी कला और एक्टिंग से एक अलग मुकाम हासिल किया, लेकिन निजी जिंदगी में शादी जैसे फैसलों को लेकर उन्होंने हमेशा अपने उसूलों पर ही चलना बेहतर समझा. इन्हीं में से एक नाम है – दिव्या दत्ता का. आज (25 सितंबर) दिव्या अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर हम जानेंगे उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

दिव्या दत्ता का जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उन्हें फिल्मों में आने की प्रेरणा अपने मामा दीपक बाहरी से मिली, जो खुद एक निर्देशक हैं. दिव्या ने 1994 में फिल्म ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ से बॉलीवुड में कदम रखा. 31 साल लंबे करियर में दिव्या ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है – शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक. हर किरदार को उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से जीवंत किया और लोगों के दिलों में जगह बनाई.

अब तक सिंगल क्यों हैं दिव्या दत्ता?

48 साल की उम्र में भी दिव्या दत्ता सिंगल हैं. उन्होंने इस विषय पर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी. आईएएनएस से बातचीत में दिव्या ने कहा था: “किसी टॉक्सिक रिश्ते में रहने से अच्छा है कि इंसान अकेला रहे और एक खूबसूरत जिंदगी जिए.”

दिव्या का मानना है कि भले ही उन्हें मेल अटेंशन हमेशा मिलता रहा, लेकिन उनका फोकस कभी शादी पर नहीं रहा. उनके अनुसार फिल्मों में भले ही शादी के बाद की जिंदगी खूबसूरत दिखाई जाती है, लेकिन असल जिंदगी में आपको एक ऐसा पार्टनर चाहिए जो आपके काम और भावनाओं को समझे.

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)

Related Post

बचपन में पिता को खोया, मां बनीं सहारा

दिव्या की जिंदगी में सबसे बड़ा झटका तब लगा जब वे सिर्फ 7 साल की थीं और उनके पिता का निधन हो गया. उनकी मां डॉ. नलिनी दत्ता, जो पेशे से डॉक्टर थीं, ने अकेले ही दिव्या और उनके भाई राहुल की परवरिश की.

दिव्या कहती हैं कि उन्होंने बचपन से ही अपनी मां को एक मजबूत स्त्री के रूप में देखा है और यही वजह है कि वे भी अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं. वो कहती हैं कि वे किसी सामाजिक दबाव में आकर शादी नहीं करना चाहतीं.

फिल्मों में शानदार एक्टिंग से बनाई पहचान

दिव्या दत्ता ने कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया है. वे मेन किरदारों के साथ-साथ सहायक भूमिकाओं में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं. उनके कुछ चर्चित प्रोजेक्ट्स हैं: भाग मिल्खा भाग, बदलापुर, वीर-जारा, स्पेशल 26, स्टेनली का डब्बा, धाकड़, मस्ती एक्सप्रेस,शर्माजी की बेटी और मोनिका. इन फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग शैलियों के किरदार निभाकर दर्शकों को हर बार चौंकाया है.

दिव्या दत्ता सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक मिसाल भी हैं. उन्होंने ये साबित कर दिया कि शादी या रिलेशनशिप किसी की सफलता का मापदंड नहीं होता. उनका जीवन उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं और अपने सपनों को प्राथमिकता देती हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026