इस सुपरस्टार ने शूटिंग के बीच लगाया तिगड़म – कुछ ही घंटों के ब्रेक में कमाए 20 लाख, खुद किया खुलासा

The Great Indian Kapil Show : शूटिंग के बीच अचानक गायब हो गए खिलाड़ी कुमार – 20 लाख लेने कहां गए थे? कपिल के शो में किया चौंकाने वाला खुलासा!

Published by sanskritij jaipuria

The Great Indian Kapil Show : बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शानदार सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी नजर आए और ये जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई है. इसी खुशी को बांटने के लिए अक्षय पहुंचे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आखिरी एपिसोड में, जहां उन्होंने न सिर्फ मस्ती की बल्कि अपने करियर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी शेयर किए.

शो के दौरान अक्षय कुमार ने एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर शो की ऑडियंस, नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह तक हंसी रोक नहीं पाए. अक्षय ने बताया कि एक बार फिल्म मुझसे शादी करोगीकी शूटिंग के दौरान वो अचानक सेट से गायब हो गए थे. उन्होंने बताया, “हम फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे और तभी मुझे एक शादी में परफॉर्म करने का ऑफर आया. वे मुझे इसके लिए 20 लाख रुपये दे रहे थे. मैं जानता था कि अगर मैं फराह खान से शूटिंग छोड़ने की इजाजत मांगता, तो वो मना कर देतीं.

सलमान खान आए और अक्षय ने बनाया मौका

अक्षय ने कहा, “जैसे ही सलमान सेट पर पहुंचे, मैंने तुरंत फराह से कहा कि अब आप सलमान के शॉट्स ले लीजिए, मैं थोड़ा थक गया हूं. फराह ने मुझे आराम करने भेज दिया और मैं वैनिटी वैन की जगह सीधे बाइक पर बैठकर सिक्योरिटी गार्ड के साथ एयरपोर्ट की ओर निकल गया. वहां जाकर शादी में परफॉर्म किया, चेक लिया और वापस शूट पर आ गयाकिसी को पता भी नहीं चला.

इस कहानी को सुनकर कपिल और बाकी सभी मेहमान ठहाके लगाने लगे. अक्षय की टाइम मैनेजमेंट स्किल और उनका ह्यूमर शो में खूब सराहा गया.

Related Post

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कपिल शर्मा शो का फिनाले

एपिसोड ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शोके तीसरे सीजन का फिनाले था. शो के आखिरी एपिसोड को खास बनाने के लिए अक्षय कुमार को बुलाया गया था और उन्होंने लोगों को निराश नहीं किया. पूरी कास्ट के साथ उन्होंने खूब मस्ती की, हंसी के फव्वारे छोड़े और अपने चुलबुले अंदाज से शो को यादगार बना दिया.

अक्षय का य किस्सा एक बार फिर साबित करता है कि सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक असली ‘खिलाड़ी’ हैं!

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026