वो फिल्म जिसमें अनपढ़ बने थे अमिताभ बच्चन, किया था डबल रोल और बीवी थी कलेक्टर, पहचाना?

1999 में रिलीज हुई इस फिल्म का गाना अमिताभ बच्चन और सौंदर्या पर फिल्माया गया एक शानदार गीत है, जो प्यार, शिक्षा और प्रेरणा की सुंदर कहानी को दर्शाता है.

Published by sanskritij jaipuria

1999 में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशम आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था. एक सख्त लेकिन सिद्धांतों पर अडिग पिता का और दूसरा एक अनपढ़, सरल और ईमानदार बेटे का. ये फिल्म न सिर्फ कहानी के लिए याद की जाती है, बल्कि इसके गानों ने भी खासा प्रभाव छोड़ा.

फिल्म का गाना ‘कोरे-कोरे सपने’ खास तौर पर बेहद फेमस हुआ. ये गाना अमिताभ बच्चन और सौंदर्या पर फिल्माया गया था, जिनकी केमिस्ट्री ने लोगों  भावनात्मक रूप से जोड़ दिया.  गाने में एक अनपढ़ पति और उसकी शिक्षित होती पत्नी के बीच का रिश्ता खूबसूरती से दिखाया गया है. ने की सादगी और गहराई आज भी श्रोताओं को इमोश्वल देती है.

अनु मलिक और गायकों का योगदान

इस गाने को कंपोज फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने किया था. उनकी धुनों में हमेशा एक अनोखा भारतीय स्पर्श होता है, जो इस गाने में भी साफ झलकता है. इसे गाया था कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने- दोनों की आवाजों ने इस गाने को और भी ज्यादा असरदार बना दिया.

Related Post

एक शानदार कहानी

फिल्म में अमिताभ बच्चन का बेटा बनने वाला किरदार एक सीधा-सादा, अनपढ़ लेकिन मेहनती और ईमानदार इंसान है. शादी के बाद वो अपनी पत्नी को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करता है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण पुरुष अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर कलेक्टर बनने में मदद करता है. ये कहानी नारी सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देती है.

क्यों है आज भी यादगार?

‘कोरे-कोरे सपने’ सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं है, बल्कि ये उन सपनों की कहानी कहता है जो अधूरे थे लेकिन प्यार और विश्वास से पूरे हुए. आज जब भी ये गाना टीवी या रेडियो पर बजता है, तो एक पुरानी याद ताजा हो जाती है- एक समय की जब रिश्तों में सादगी और प्यार सबसे ऊपर था.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026