Categories: मनोरंजन

किंग खान की लाडली Suhana Khan पर आई मुसीबत की बाढ़ ! करोड़ों की डील बनी कानूनी सिरदर्द?

Shah Rukh Khan Daughter Suhana: शाहरुख खान की लाडली का विवादों में आया नाम. फिल्म किंग के आने से पहले ही उनकी बेटी विवादों में आ गई है. इसके पीछे की वजह है अलीबाग की जमीन, जानें क्या है पूरा मामला-

Published by Sanskriti Jaipuria

Shah Rukh Khan Daughter Suhana : शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों सिर्फ अपनी अपकमिंग फिल्म King को लेकर नहीं, बल्कि अलीबाग में की गई एक बड़ी जमीन डील को लेकर भी सुर्खियों में हैं. TV9 की रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक ओर उनके बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी जोंरों पर है, वहीं दूसरी ओर अब एक विवाद ने उनका नाम चर्चा में ला दिया है. खबर है कि सुहाना ने अलीबाग में जो करोड़ों की जमीन खरीदी थी, वो डील अब सवालों के घेरे में आ गई है.

कुछ समय पहले खबर आई थी कि सुहाना खान (Suhana Khan) ने अलीबाग के थाल गांव में करीब 12.91 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. इस जमीन की रजिस्ट्री भी हो चुकी है और इसके लिए  सुहाना ने लगभग 77.46 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी भरी थी. जमीन तीन बहनों – अंजलि, रेखा और प्रिया से खरीदी गई, जिन्हें ये जमीन उनके माता-पिता से विरासत में मिली थी.

बिना अनुमति की गई खरीद?

अब इस डील पर सवाल उठ रहे हैं. जानकारी सामने आई है कि जिस जमीन की डील हुई, वो मूल रूप से सरकार द्वारा किसानों को खेती के लिए दी गई थी. ऐसे मामलों में जमीन खरीदने के लिए प्रशासन से विशेष अनुमति लेनी होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना ने ऐसी कोई परमिशन नहीं ली और सीधे ही सौदा कर लिया गया.

जांच के घेरे में सौदा

अब ये मामला अलीबाग तहसील कार्यालय तक पहुंच गया है. तहसीलदार से इस मामले में निष्पक्ष रिपोर्ट मांगी गई है. साथ ही रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संदेश ने इस पर जांच के आदेश दिए हैं. जमीन से जुड़े जो रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट हैं, उनमें सुहाना को किसान के रूप में दिखाया गया है, जबकि सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने ये दर्जा कैसे पाया.

जमीन किसके नाम हुई रजिस्टर्ड?

ये भी सामने आया है कि ये प्रॉपर्टी Deja Vu Farm Pvt Ltd नाम की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड हुई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि “इस कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर गौरी खान की मां और भाभी के नाम शामिल हैं. आपको बता दें कि सुहाना की ये अलीबाग में पहली प्रॉपर्टी नहीं है- इसके बाद उन्होंने बीचफ्रंट पर 10 करोड़ की एक और प्रॉपर्टी भी खरीदी थी.”

जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि क्या सुहाना की ये डील वैध थी या नहीं. लेकिन अभी के हालात देखकर कहा जा सकता है कि फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही सुहाना कानूनी उलझनों में फंस गई हैं.

Sanskriti Jaipuria
Published by Sanskriti Jaipuria

Recent Posts

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च…

March 15, 2026