Categories: मनोरंजन

Gaurav Khanna छीन लेगा घरवालों का निवाला, होने जा रहा वो टास्क, सब हो जाएंगे ‘मॉम्स फेवरेट’ के खिलाफ

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना को एक अहम फैसला लेना पड़ सकता है। जिसके कारण फरहाना भट्ट को वापस घर में लाना है या नहीं यह फैसला उनको लेना है।

Published by Preeti Rajput
Bigg Boss 19 Gaurav Khanna : बिग बॉस सीजन 19 टीवी पर धमाल मचा रहा है। इस सीजन में हर रोज नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फरहाना भट्ट अभी तक सीक्रेट रूम में हैं। उन्हें पहले ही दिन लोगों ने घर से बेघर कर दिया था। इसके बाद वह अपना समय सीक्रेट रूम में बिता रही हैं। फरहाना वापस घर में एंट्री लेने के लिए बेताब बैठी हैं। अब इसी को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। उनकी किस्मत का फैसला अब गौरव खन्नाके हाथों में है। गौरव खन्ना ही अब फरहाना को फिर घर में एंट्री दिलवा सकते हैं। 

घर में होगा बड़ा बदलाव

फरहाना जब से सीक्रेट रूम में गई है। उन्हें बिग बॉस की तरफ से कई पॉवर्स मिल चुके हैं। कैप्टेंसी टास्क भी उनकी वजह से काफी दिलचस्प हो गया। फरहाना ने गेम शुरू होने से पहले ही बसीर अली को टास्क से बाहर कर दिया था। वहीं अब ‘बिग बॉस’ एक बार फिर जबरदस्त मौका देने वाले हैं। दरअसल इस घर में एक नया ऐप रूम लॉन्च होगा। इस रूम में कंटेस्टेंट्स को उनसे जुड़े अच्छे और बुरे ट्रेंड की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए बिग बॉस फरहाना के हाथ में फैसला छोड़ने वाले हैं।

फरहाना भट्ट की होगी वापस एंट्री

फरहाना भट्ट को उस एक कंटेस्टेंट का नाम लेना होगा। जो इस रूम में एंट्री लेने के लायक होगा। ऐसे में वह गौरव खन्ना का नाम लेती है। जैसे ही वह उनका नाम लेती हैं, रूम लाल हो जाएगा। इसका मतलब है कि कोई बुरी ट्रेंडिंग चीज देखने को मिलने वाली है। इस रूम में गौरव खन्ना को बिग बॉस के कहने पर एक कठिन फैसला लेना होगा। गौरव को फरहाना खान की घर में दोबारा एंट्री को लेकर जवाब देना है। बिग बॉस कहते हैं कि अगर वह दोबारा घर में आती हैं, तो घर का राशन आधा हो जाएगा।

गौरव को लेना होगा फैसला

बिग बॉस के घर में राशन को लेकर पहले ही बवाल मचा हुआ है। हर रोज घर में ज्यादातर झगड़े खाने को लेकर ही होते हैं। ऐसे में अगर गौरव खन्ना ने राशन के ऊपर फरहाना को चुनते हैं, तो पूरे घर में बवाल हो जाएगा। घरवाले गौरव के खिलाप हो जाएंगे। पहले भी उनपर घर में ज्यादा खाना खाने का आरोप लग चुका है। ऐसे में गौरव के लिए यह फैसला काफी मुश्किलों से भरा हो सकता है।

जैकलीन संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं थीं Avneet Kaur, लोगों की भीड़ में बुरी तरह फंस गईं एक्ट्रेस

Related Post
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026