Upcoming Bhojpuri Movie: 18 जुलाई 2025 को रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘रुद्र शक्ति’! अक्षरा सिंह करेंगी करेंगे विक्रांत सिंह संग रोमांस

Upcoming Bhojpuri Movie: भोजपुरी अपकमिंग फिल्म 'रुद्र-शक्ति' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 'रुद्र-शक्ति' 18 जुलाई 2025  को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस खबर को सुनने के बाद भोजपुरी सिनेमा प्रेमी बेहद खुश हो गए हैं।

Published by chhaya sharma

Upcoming Bhojpuri Movie: भोजपुरी अपकमिंग फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। ‘रुद्र-शक्ति’ 18 जुलाई 2025  को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस खबर को सुनने के बाद भोजपुरी सिनेमा प्रेमी बेहद खुश हो गए हैं। फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ में अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं, फैंस भी फिल्म में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने के लिए बेकरार हैं। 

 फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ की कहानी

दरअसल फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ शिव भक्ति और सामाजिक संदेश का अनूठा संगम है, जो बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म प्रेम, बलिदान और आस्था की कहानी दिखती है। इस फिल्म में लोगों को रोमांस, एक्शन और महादेव की भक्ति का जबरदस्त संगम देखने मिलेगा, इसी वजह से फैंस को फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतेजार हैं। इस फिल्म में पहली बार अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह पहली बार साथ काम करते नजर आयेंगे

फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

हाल ही में फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था जिसमें शिवभक्त रुद्र (विक्रांत सिंह), शक्ति (अक्षरा सिंह) से प्रेम करते हैं, लेकिन कुछ समाज विरोधी तत्व शक्ति को परेशान करते हैं, लेकिन रुद्र उन्हें शिवशक्ति के रूप में सबक सिखाते नजर आते है। यह फिल्म दर्शकों को बनारस की खूबसूरती से रूबरू कराएगी और महादेव की भक्ति से सराबोर कर देगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है और काफी ज्यादा ट्रेंड भी कर रहा है। फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ में मनमोहन तिवारी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ की जानकारी

बता दें कि फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ का निर्देशन निशांत एस शेखर ने किया है और फिल्म की प्रस्तुति बिभूति एंटरटेनमेंट ने की है, जबकि इसके निर्माता सीबी सिंह द्वारा किया गया है।

chhaya sharma

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026