Categories: मनोरंजन

The Bengal Files: 15 अगस्त पर अनुपम खेर ने किया धमाका, ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी के गेटप में एक्टर ने शेयर किया फर्स्ट लुक, हिल गया इंटरनेट

The Bengal Files: निर्देशक और निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे और आज 15 अगस्त के मौके पर उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है।

Published by

Anupam Kher First Look from The Bengal Files: निर्देशक और निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे और आज 15 अगस्त के मौके पर उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। इस फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और अनुपम खेर द्वारा शेयर किए गए पहले लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है।

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ‘कुछ किरदार आपको अंदर से बदल देते हैं, आपकी सोच, आपकी आदतें। गांधी जी का किरदार उनमें से एक है जिसे मैं निभा रहा हूँ। पहली बार, मैं विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ से अपना पहला लुक शेयर कर रहा हूँ। यहाँ किसी भी तरह के प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जय हिंद।’

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

Related Post

अभिनेता अनुपम खेर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बैकग्राउंड म्यूजिक में श्रेया घोषाल का एक भजन बज रहा है। उस भजन का नाम ‘वैष्णव जन’ है और इसे एआर रहमान ने कंपोज किया है। इस तस्वीर में अनुपम खेर का लुक बिल्कुल महात्मा गांधी जैसा लग रहा है और फैन्स को उनका यह लुक काफी पसंद भी आ रहा है।

Rajinikanth Wig: रजनीकांत ‘Real’ लाइफ में क्यों नहीं पहनते विग? हर किसी को सुनना चाहिए सुपरस्टार का ये जवाब

‘द बंगाल फाइल्स’ कब रिलीज़ होगी?

‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज़ करने वाले हैं। यह फिल्म 1946 में हुए कोलकाता दंगों और नोआखली नरसंहार की घटनाओं को दिखाएगी। ‘द बंगाल फाइल्स’ दो भागों में रिलीज़ होगी, जिसमें पहला भाग जीवन के अधिकार पर आधारित होगा और यह 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वहीं, दूसरा भाग कैसा होगा और कब आएगा, इसकी जानकारी अभी मेकर्स ने नहीं दी है। फिलहाल, अनुपम खेर के रोल की पुष्टि हो गई है।

ये दिल मांगे मोर! कारगिल का ‘शेरशाह’, जिसने तिरंगे के लिए जान लुटा दी

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026