Categories: मनोरंजन

Ankita Lokhande के परिवार से अचानक गायब हुईं 2 लड़कियां, बदहवास होकर ढूंढ़ रहीं एक्ट्रेस, पूरा मामला जानकर बैठ जाएगा दिल

अभिनेत्री की नौकरानी की बेटी और उसकी दोस्त को गायब हुए एक दिन से ज़्यादा हो गया है। उन्होंने मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

Published by Ashish Rai

Ankita Lokhande House Help: अंकिता लोखंडे की नौकरानी की बेटी लापता है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर घटना के बारे में बताते हुए पुलिस और लोगों से मदद की अपील की है। अभिनेत्री की नौकरानी की बेटी और उसकी दोस्त को गायब हुए एक दिन से ज़्यादा हो गया है। उन्होंने मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में 31 जुलाई से लापता दोनों लड़कियों की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने एफआईआर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और लिखा, “हमारी सहेली कांता की बेटी और उसकी दोस्त सलोनी और नेहा 31 जुलाई की सुबह 10 बजे से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार वकोला इलाके के पास देखा गया था। मालवणी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।”

Avneet Kaur के हाई वोल्टेज लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस बोले- ग्लैमर की रानी

सरकार और लोगों से की मदद की अपील

इस मामले पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए, अंकिता ने कहा, “वे सिर्फ़ हमारे घर का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि परिवार हैं। हमें गहरा दुख हुआ है और हम ख़ास तौर पर मुंबई पुलिस और मुंबई के लोगों से अपील करते हैं कि इस खबर को फैलाने में मदद करें और उन्हें किसी भी तरह से सुरक्षित वापस लाने में मदद करें। अगर किसी ने कुछ देखा या सुना है, तो कृपया तुरंत संपर्क करें या नज़दीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें। इस समय आपका समर्थन और प्रार्थनाएँ बहुत ज़रूरी हैं।

अभिनेत्री ने इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और अन्य लोगों के साथ मुंबई पुलिस को भी टैग किया। 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

बता दें, एक्ट्रेस हाल ही में अपने पति विक्की जैन के साथ सेलिब्रिटी कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नज़र आईं थी, जिसे भारती सिंह होस्ट करती हैं। शो खत्म होने के बाद अंकिता और विक्की ने एक धन्यवाद नोट लिखा। इस जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें विक्की चैनल को उन्हें शो का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद देते सुनाई दे रहे हैं, जबकि अंकिता ने कहा कि उन्हें ‘लाफ्टर शेफ’ की याद आएगी।

बड़े पर्दे की हसीनाओं ने ओटीटी पर भी मचाया कहर, कियारा-सुष्मिता बनीं डिजिटल क्वीन

Ashish Rai

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026