Categories: मनोरंजन

पर्दे पर जिस एक्टर की बनीं ‘चाची’, असल जिंदगी में उसी को दिल दे बैठीं ये एक्ट्रेस

साल 2010 से 2011 तक हिंदी में टेलिकास्ट हुआ सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' का। जिसमें अहम किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपने 8 साल छोटे एक्टर से शादी कर ली। शो में किश्वर ने मां का किरदार निभाया था। वहीं, उनके बेटे के रोल में एक्टर सूयश दिखे थे। इनके रिश्ते को लेकर लोगों ने खूब अलग-अलग रिएक्शन्स दिए थे।

Published by Shraddha Pandey

आपने कई बार सुना होगा और देखा भी होगा कि पर्दे पर एक साथ रोल निभाने वाले सितारों की रियल लाइफ में भी नजदीकियां बढ़ जाती हैं। कई बार वो रील से रियल लाइफ कपल बन जाते हैं और डेट करने लगते हैं तो कई बार उनका रिश्ता शादी के पवित्र बंधन में तब्दील हो जाता है। लेकिन, ऐसे कम रिश्ते देखने को मिलते हैं जो एक दूसरे के भाई बहन हों या फिर मां बेटे। जी हां, ये सुनकर आप भी शॉक हो गए होंगे। टीवी की दुनिया में एक ऐसा रिश्ता भी है जो पर्दे पर आंटी और बेटे का किरदार निभाती नजर आईं लेकिन, असल में उन्होंने शादी रचा ली।   

हम बात कर रहे हैं साल 2010 से 2011 तक हिंदी में टेलिकास्ट हुआ सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ का। जिसमें अहम किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने अपने 8 साल छोटे एक्टर से शादी कर ली। शो में किश्वर ने मां का किरदार निभाया था। और जिससे उन्होंने शादी की वो उसी सीरियल में उनके बेटे बने विवयन डिसेना के दोस्त का किरदार में दिखे थे। जिसकी हम चर्चा कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सूयश थे। शो में सूयश उनके बेटे के उम्र के थे। 

Avneet Kaur की इस Bold तस्वीर नें इंटरनेट का पारा किया High, ब्लैक बिकिनी में एक्ट्रेस को देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड…

रिश्ते के बीच कभी नहीं आया धर्म  

Related Post

किश्वर ने जब अपने से 8 साल छोटे एक्टर के साथ शादी का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। इसके अलावा जो चौंकाने वाली बात थी वो थी कि दोनों ही अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। धर्म की दीवार लांघकर और समाज की परवाह किए बिने ये बोल्ड कदम कम लोग उठाने का साहस रखते हैं। बता दें किश्वर एक मुस्लिम तो वहीं सूयश एक हिंदू पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात को अलग अलग इंटरव्यूज में कई बार साफ किया है कि उनके रिश्ते के बीच धर्म कभी आया ही नहीं, कपल ने 2016 में शादी की थी। 

खान परिवार की पार्टी में पहुंची प्रेग्नेंट Sshura, बॉस लेडी का ध्यान रखते नजर आए पति Arbaaz Khan, फिर भी लोगों ने सुना दी खरी…

2021 में प्यारे बेबी बॉय को किया वेलकम

शादी का फैसला लेने के बाद दोनों ने अपनी फैमिली को इंफॉर्म किया। हालांकि, सूयश का परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था। वजह थी उनके घर आने वाली सूयश से 8 साल बड़ी बहू। लाख कोशिशों के बाद माता-पिता ने रिश्ता के लिए हां किया और शादी हो गई। कपल को ट्रोल्स का भी काफी हद तक सामना करना पड़ा। लेकिन, उन्होंने इसपर कभी फोकस नहीं किया। इसके बाद साल 2021 में उन्हें एक प्यारा सा बेटा हुआ, जिसका नाम निरवार रखा गया। सोशल मीडिया पर कपल काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी क्यूट से फैमिली की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026