Categories: मनोरंजन

एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, 79 साल की उम्र में तोड़ा दम, इस गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे एक्टर

Dheeraj Kumar Death: इंडियन सिनेमा की जानी मानी हस्ती धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। 14 जुलाई को तबीयत बिगड़ने के बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Published by Preeti Rajput
Dheeraj Kumar Death: भारतीय सिनेमा की जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, उन्हें  निमोनिया का इन्फेक्शन हुआ था। धीरज निधन से पहले वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इस बात की जानकारी खुद उनके परिवार वालों ने दी है।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

धीरज कुमार 70-80 के दशक के मशहूर कलाकार रह चुके हैं। उन्होंने कई कमाल की फिल्मों में काम किया है। हालांकि, पिछले काफी समय से उनकी तबियत खराब चल रही है। उन्हें काफी समय से सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने जानकारी देते हुए कहा था कि धीरज कुमार डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। उनका परिवार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। साथ ही उन्होंने  इस मुश्किल के वक्त में प्राइवेसी बनाने की बात कही थी। 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari से वरुण-जाह्नवी का धाकड़ लुक आया सामने, फैंस की फटी रह गई आंखें, इस दिन सिनेमाघरों में मोहब्बत का तड़का लगाएगी फिल्म

Related Post

साल 1965 से की थी करियर की शुरूआत

धीरज कुमार को कोकिलाबेन अस्पताल के ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें निमोनिया का इन्फेक्शन हुआ था। जिसके कारण उन्हें डॉक्टर्स ने ऑब्जर्वेशन में रखा था। उन्होंने साल 1965 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वह कई पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। टीवी पर धीरज  अदालत, कहाँ गए वो लोग, मिले, मायका जैसे 35 से ज्यादा शो को प्रोड्यूस कर चुके हैं। वह साल 1974 में फिल्म रोटी कपड़ा और मकान फिल्म में मनोज कुमार और ज़ीनत अमान के साथ नजर आए थे। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026