Categories: मनोरंजन

पहले उड़ाया हिंदू धर्म का मजाक, अब आमिर खान बन रहे शिष्टाचारी, बड़े पर्दे पर इस भगवान का किरदार निभाने की जताई इच्छा

Amir Khan: आमिर खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो सालों में फिल्मे लाने के बाद भी सुर्ख़ियों में रहते हैं। वहीँ हाल ही में बनी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने आमिर खान को अलग ही ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

Published by Heena Khan

Amir Khan: आमिर खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो सालों में फिल्मे लाने के बाद भी सुर्ख़ियों में रहते हैं। वहीँ हाल ही में बनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने आमिर खान को अलग ही ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। जिसके चलते एक्टर लगातार  इंटरव्यू दे रहे हैं। वहीँ हाल ही में एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे  एक्टर ने एक फिल्म में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने की इच्छा जाहिर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने धर्म को लेकर भी खुलकर बात की और काफी कुछ बोला। 

धर्म को लेकर कही बड़ी बात

आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब मैं लोगों से मिलता हूं तो उनका धर्म नहीं देखता, मैं सिर्फ इंसान को देखता हूं। इस दौरान आमिर ने आगे कहा कि धर्म इतना खतरनाक विषय है कि मैं अक्सर इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने से बचता हूँ। यह सभी के लिए बहुत ही अहम चीज है। उन्होंने कहा कि, मैं सभी धर्मों के लोगों और उनके धार्मिक मार्ग का हर तरह से सम्मान करता हूं। 

Related Post

इस भगवन का करेंगे रोल अदा

अपने फिल्मी किरदारों को लेकर अपनी इच्छा जाहिर करते हुए आमिर ने कहा कि वो भगवान कृष्ण के रूप में पर्दे पर दिखना चाहते हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने मुझ पर जो प्रभाव डाला है, उसे बयां करना बहुत मुश्किल है। वह एक संपूर्ण व्यक्ति हैं, यही मैं उनके बारे में महसूस करता हूं। एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने महाकाव्य ‘महाभारत’ को बड़े पर्दे पर लाने की बात कही थी। हालांकि इससे पहले भी एक्टर ‘महाभारत’ को लेकर बात कर चुके हैं, ऐसे में इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि क्या महाभारत में एक्टर का रोल तय हो गया है।

Heena Khan
Published by Heena Khan
Tags: aamir khan

Recent Posts

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026