Categories: शिक्षा

CGL अभ्यर्थियों के लिए राहत! उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की नई डेडलाइन घोषित

Ssc cgl answer key 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने CGL टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पिछली अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2025 रात 9 बजे तक थी.

Published by Mohammad Nematullah

SSC CGL Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL टियर-I उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. उम्मीदवार अब 21 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:00 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते है. जबकि पहले यह अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2025 को रात 9:00 बजे तक है. इस संबंध में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एक नया नोटिस जारी किया गया है.

SSC ने अपने नोटिस में कहा कि इस सुविधा के लिए अंतिम तिथि 19.10.2025 (रात 9:00 बजे) से बढ़ाकर 21.10.2025 (सुबह 11:00 बजे) करने का निर्णय लिया गया है. 16.10.2025 के नोटिस में उल्लिखित अन्य सभी शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी.

Related Post

एसएससी सीजीएल टियर-I परीक्षा देश भर में 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की गई थी. जिसका एक अतिरिक्त सत्र 14 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुआ. आयोग ने 16 अक्टूबर 2025 को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की. 

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद या आधिकारिक पोर्टल के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी. सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा और टियर-I परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा.

क्या आपका बच्चा पी रहा है जहरीली ड्रिंक? Sting Energy से बना लें दूरी, वरना काटने पड़ जाएंगे डॉक्टर के चक्कर

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • “Login” लिंक पर क्लिक करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
  • अपनी उत्तर कुंजी देखें और डाउनलोड करें.
  • जिस प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति करनी है, उसे चुनें.
  • प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • संबंधित प्रमाणपत्र या दस्तावेज अपलोड करें.
  • “सबमिट” पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें.
  • भविष्य के लिए उसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.
Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026