Categories: शिक्षा

सैनिक स्कूल का सपना? AISSEE 2026 का मौका न चूकें, जानिए अंतिम तारीख और जरूरी जानकारी

Sainik School Admission: देशभर के बच्चों के लिए मौका, AISSEE 2026 में कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेने का रास्ता खुला है.आवेदन की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2025 है. परीक्षा 18 जनवरी 2026 को होगी. जानिए अंतिम तारीख और जरूरी जानकारी

Published by Team InKhabar

Sainik School Admission: देश भर के बच्चों के लिए खुशखबरी है अगर आप कक्षा 6 या 9 में सैनिक स्कूल में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो अब समय तेजी से निकल रहा है. All India Sainik School Entrance Exam (AISSEE) 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2025 है.

आवेदन की अहम तारीखें

आवेदन की आखिरी तारीख: 9 नवंबर 2025
फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 10 नवंबर 2025
ऑनलाइन फॉर्म सुधार विंडो: 12 से 14 नवंबर 2025
परीक्षा की तारीख: 18 जनवरी 2026

परीक्षा का तरीका और शहर

AISSEE 2026 OMR शीट और पेपर मोड में होगी. यह परीक्षा देश के लगभग 190 शहरों में आयोजित की जाएगी.

आयु सीमा

कक्षा 6: 1 मार्च 2026 तक उम्र 10 से 12 वर्ष

कक्षा 9: 31 मार्च 2026 तक उम्र 13 से 15 वर्ष

आवेदन शुल्क

जनरल / OBC / डिफेंस / एक्स-सर्विसमैन: ₹650

SC / ST: ₹500

सैनिक स्कूल का उद्देश्य

सैनिक स्कूल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और अन्य सशस्त्र सेवाओं के लिए तैयार करना है.

परीक्षा आयोजित कौन करता है?

AISSEE परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है. परीक्षा में पास होने के बाद ही कक्षा 6 और 9 में एडमिशन मिल सकता है.

आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन होती है, जिसे आप aissee.ntaonline.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं.

ध्यान देने योग्य बातें

आवेदन और फीस जमा करने में देरी न करें.
फॉर्म में कोई गलती हो तो 12 से 14 नवंबर तक सुधार करें.
परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले सालों के पेपर और सिलेबस को ध्यान से देखें.

AISSEE 2026 का यह अवसर आपकी पढ़ाई और करियर के लिए बड़ा कदम हो सकता है. समय रहते आवेदन करें और अपने सपनों को हकीकत में बदलें.

Team InKhabar

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026