Categories: शिक्षा

Delhi वालों के लिए खुशखबरी! DDA में सरकारी नौकरी, जानिये कौन-कौन कर सकता है आवेदन

DDA Jobs 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 1,732 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षा और दस्तावेज वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

Published by Mohammad Nematullah

DDA Recruitment 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें उम्मीदवार के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने एक नई भर्ती अधिसूचना जारी की है. इस साल DDA ग्रुप A, B और C के कुल 1,732 पद पर भर्ती  हो रहा है. इन पदों में MTS, जूनियर इंजीनियर, जूनियर सचिवालय सहायक, पटवारी, स्टेनोग्राफर, नायब तहसीलदार, सहायक निदेशक और अन्य शामिल है. आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

इस DDA भर्ती के लिए पद के आधार पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई है. 12वीं पास से लेकर स्नातक, डिप्लोमा और बी.टेक/बीई, एलएलबी, एमसीए तक की योग्यता वाले उम्मीदवार पात्र है. उप निदेशक और सहायक निदेशक के पद के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक या स्नातकोत्तर होना आवश्यक है. सहायक कार्यकारी अभियंता के लिए सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक आवश्यक है. कानूनी सहायक के लिए कानून की डिग्री (LLB) आवश्यक है. जूनियर इंजीनियरों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री आवश्यक है. मल्टी-टास्किंग स्टाफ और माली के लिए दसवीं कक्षा की डिग्री आवश्यक है.

आयु सीमा

आयु सीमा पद के अनुसार अलग- अलग किया जाता है. अधिकांश पद के लिए न्यूनतम आयु 18 या 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल है. कुछ वरिष्ठ पद के लिए अधिकतम आयु 35-40 साल हो सकती है. आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार को नियमानुसार छूट प्राप्त होगी.

कितना लगेगा पैसा?

जनरल OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवार को 2500 का आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि SC, ST, PWD, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,500 है. यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है. सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दी गई शर्तों और पद के विवरण को ध्यान से पढ़ना चाहिए.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा. इसके अलावा कुछ पदों के लिए कौशल परीक्षा टाइपिंग परीक्षा और स्टेनोग्राफर परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट पूरा करने के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी.

प्लेन में हमेशा लेफ्ट साइड से ही एंट्री क्यों? जानिये इसके पीछे की हैरान करने वाली वजह

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले दिल्ली डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाएं.
  • उम्मीदवार को अब One Time Registration करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने होंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026