Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से गायब हुए यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार, 9 मार्च को बरामद किया गया था. आकाश की उम्र करीब 28 साल है. उनका शव आनंद विहार इलाके के जंगल में झाड़ियों से बरामद किया गया है. परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया.
झाड़ियों में मिला आकाश का शव
परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने आकाश के मोबाइल के जरिए लास्ट लोकेशन आनंद विहार बताई थी. इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने जंगल वाले इलाके में काफी देर तक तलाश की. तलाक करने के बाद झाड़ियों में आकाश का शव मिला. परिवार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर आनंद विहार थाना पुलिस ने शव को कब्जे लिया और मंडावली थाना पुलिस को जानकारी दी.
7 मार्च से गायब था आकाश
जानकारी के मुताबिक, आकाश 7 मार्च से मंडावली स्थित अपने घर से लापता था. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मंडावली थाने में दर्ज कराई थी. आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने मामले पर गंभीरता से काम नहीं किया.
पुलिस ने शुरु की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. आकाश मंडावली के ऊंचे इलाके में परिवार से साथ रहता था. वह कपड़े का शोरुम चलाता था. सोशल मीडिया पर उसके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो साल की बेटी है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
One Piece Season 2 Release Date: इंतजार हुआ खत्म, आ गया वन पीस का सीजन 2, जानें कब और कहां देखें?
घटनास्थल का लिया जायजा
पीआईए पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास डीडीए की खाली जमीन पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. पुलिस क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. जांच के दौरान मृतक की पहचान पुष्पेंद्र उर्फ आकाश के तौर पर की गई. पिता का नाम बुधपाल सिंह, निवासी स्कूल ब्लॉक मंडावली, का रहने वाले के तौर पर हुई. घटना की जांच जारी है.
ईरान के ‘काले सोने’ पर क्यों टिकी है दुनिया की नजर? जानिए लिक्विड गोल्ड का रहस्य

