दिल्ली में एक ही रात में रचा गया दो खूनी खेल! आखिर क्या है मर्डर मिस्ट्री?

दिल्ली में शुक्रवार रात दो अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी की वारदात से राजधानी दिल्ली एक बार फिर से दहशत में है. पुलिस ने हत्याकांड का मामला सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात दो अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी की दो घटनाओं ने एक बार फिर से पूरे दिल्ली में दहशत का माहौल फैला दिया है. यह दोनों घटना साउथ-ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में हुई है. इन वारदातों में 23 और 25 साल के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

गोविंदपुरी में लड़ाई के दौरान हुई हत्या

डीसीपी साउथ-ईस्ट डॉ. हेमंत तिवारी ने हत्याकांड की वारदात पर जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 10 बजे गोविंदपुरी पुलिस को एकता पार्क कैंप के पास चाकूबाजी की घटना के बारे में सूचना मिली थी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि रोशन गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर लेकर गई जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. 

साथ ही डीसीपी साउथ-ईस्ट ने आगे कहा कि पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और इसके अलावा क्राइम और  FSL टीम को भी बुलाया गया.  आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मुख्य आरोपी अमन उर्फ बुद्ध को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने क्या बताया?

पुलिस की सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि उसके और मृतक रोशन के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उसने और उसके साथियों ने रोशन के गले और पेट पर चाकू से वार कर दिए, जिससे उसने अपना दम तोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाशी में जुटी हुई है. 

Related Post

न्यू उस्मानपुर में पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

दूसरी दिल दहला देने वाली घटना रात को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में हुई. जिसपर डीसीपी आशीष मिश्रा ने हत्याकांड पर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को जग प्रवेश चंद अस्पताल से सूचना मिली कि चाकू लगने के बाद एक युवक को उसके दोस्त लेकर आए हैं. घायल युवक मोहित को डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और क्राइम और FSL टीम को मौके पर बुलाकर वारदात की जांच पड़ताल शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी और कुछ नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि पुरानी रंजिश की वजह से मोहित की हत्या कर दी गई.

एक निजी कंपनी में काम करता था मृतक मोहित

मृतक मोहित ब्रह्मपुरी इलाके में रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था. शुक्रवार रात काम से घर लौटते समय भगत सिंह कॉलोनी में कुछ लड़कों ने उसे रोककर चाकू से कई बार वार किए जिससे उसने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया. मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया.

फिलहाल, दोनों मृतक मोहिन और रोशन के घर में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोक बुरा हाल हो गया है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026