Categories: दिल्ली

Tarun Murder Case : तरुण की हत्या को लेकर रेखा गुप्ता सरकार का सख्त एक्शन, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Tarun Murder Case: उत्तम नगर में होली (04 मार्च, 2026) के दिन मामूली विवाद में तरुण की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में रेखा गुप्ता सरकार ने आरोपी के घर सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की.

Published by JP Yadav

 Tarun Murder Case: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली (04 मार्च, 2026) के दिन एक बच्ची द्वारा गुब्बारा फेंकने के बाद शुरू हुए विवाद में  युवक तरुण (26) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रेखा गुप्ता सरकार एक्शन में आ गई है. सीएम की सोशल मीडिया पर पोस्ट के एक दिन बाद रविवार को दिल्ली नगर निगम की ओर से कार्रवाई की कड़ी में मुख्य आरोपी निजामुद्दीन की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन हुआ. इस दौरान आरोपी के घर को निगम की टीम ने ढहा दिया. इससे पहले ही दिल्ली पुलिस इस मामले में एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों को पकड़ चुकी है. इसके साथ ही इस मामले में आगे की जांच जारी है. 

पुलिस की मौजूदगी में ढहाया आरोपी का घर

दिल्ली नगर निगम (MCD) की टीम ने रविवार को आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन लिया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य आरोपियों में शामिल निजामु्द्दीन के घर के अवैध हिस्से ढहा दिया गया. इस दौरान हथौड़े की मदद लेकर उसी हिस्से को ढहाया गया जो अवैध रूप से बनाया गया था. 

क्या था पूरा मामला

4 मार्च, 2026 को होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में त्योहार मनाने के दौरान बच्ची के गुब्बारा फेंकने दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया था. दरअसल,होली खेलने के दौरान एक बच्ची द्वारा फेंका गया पानी से भरा गुब्बारा सड़क पर फट गया. उसी दौरान वहां से गुजर रही महिला के कपड़ों पर रंग लग गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. देखते-देखते मामला बड़े झगड़े में तब्दील हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद के दौरान तरुण कुमार (26) पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. लोगों ने तरुण को जमकर पीटा. वहां पर जुटी भीड़ और परिवार वालों की ओर से गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

Related Post

सीएम रेखा गुप्ता ने दिया था सख्त कार्रवाई  का संकेत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई का संकेत दे दिया था. उन्होंने इस घटना पर दुख जताने के साथ पोस्ट में अपना गुस्सा भी जाहिर किया था.

अब तक नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उमरदीन (49), निजामुद्दीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) समेत नाबालिग और एक अन्य को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. उधर, तरुण की मौत से गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे  तनाव की स्थिति बन गई थी. हालात ना बिगड़ें, इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है.

 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

मिस इंडिया अर्थ प्रतिभागी सायली सुर्वे हुईं ‘लव जिहाद’ का शिकार! हिंदू धर्म में की वापसी

Sayali Surve News: यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में इंदापुर…

March 9, 2026

अब एटीएम से बिना कार्ड निकालें कैश! यूपीआई से मिनटों में मिलेंगे पैसे

ATM Withdrawal Tips: पहले अगर एटीएम कार्ड घर पर रह जाता था तो परेशानी हो…

March 9, 2026

जेल से भागे तो भी नहीं होगी सजा! इस देश का कानून कर देगा हैरान; जानिए चौंकाने वाली वजह

Prison Escape Law: दुनियाभर में हमने देखा है कि अंग कैदी जेल तोड़कर भागते हैं,…

March 9, 2026

LPG refill rule changed: एलपीजी रिफिल का वेटिंग पीरियड बढ़ा; अब इतने दिन तक करना होगा इंतजार

LPG Minimum waiting period: रिपोर्ट्स में कहा गया है कि देश के किसी भी पंप…

March 9, 2026