Categories: दिल्ली

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली बम धमाके पर CJI BR Gavai ने जताया दुख, बोले – ‘विस्फोट में हुई मृत्यु से हम सभी अत्यंत दुखी हैं’

CJI BR Gavai On Delhi Blast : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके में 9 लोगों की जान चली गई है. CJI बीआर गवई ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की ओर से पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Published by Preeti Rajput

CJI BR Gavai On Delhi Blast : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन (Lal Quila Blast) के पास मंगलवार को हुए बम धमाके से हर कोई दंग रह गया है. राजधानी में बम धमाके (Delhi Bomb Blast) के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है. साथ ही दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. इस बम धमाके में 9 मासूम लोगों की जान चली गई है. सुरक्षा को देखते हुए आज लाल किला मेट्रों स्टेशन (Lal Quila Metro Station) भी बंद है. साथ ही लाल किला भी 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. हर कोई दिल्ली ब्लास्ट के बाद मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. 

बीआर गवई ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने दिल्ली विस्फोट में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है. बीआर गवई ने लिखा कि “भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और विधिक बिरादरी की ओर से शोक व्यक्त किया और सोमवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट पर गहरी चिंता व्यक्त की.”

मुख्य न्यायाधीश गवई ने आगे कहा, “सोमवार शाम को दिल्ली में हुए कार विस्फोट में हुई दुखद मृत्यु से हम सभी अत्यंत दुखी हैं. हम उन सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस विनाशकारी त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है.”

Related Post

उन्होंने आगे कहा कि “हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं जो शोक संतप्त हैं और साथ ही उन लोगों के साथ भी हैं जो घायल हुए हैं या अन्यथा प्रभावित हुए हैं. हमें उम्मीद है कि राष्ट्र की सामूहिक करुणा और एकजुटता इस दुख की घड़ी में कुछ सांत्वना प्रदान करेगी.”

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने  UAPA (Unlawful Activities Prevention Act), Explosives Act के तहत केस दर्ज कर लिया है. साथ ही भारतीय न्याय संहिता (IPC) की भी कई धाराएं लगाई गई हैं. राजधानी के साथ यूपी और मुंबई में भी हाईअलर्ट है. 

  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026