Categories: दिल्ली

राजधानी में प्रदूषण का कहर! गाजियाबाद बना NCR का सबसे प्रदूषित शहर

Delhi: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने अनुमान जताया है कि सोमवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है, जिससे सांस के मरीजों को परेशानी हो सकती है.

Published by Mohammad Nematullah

Delhi: सर्दी के आगमन और तापमान में गिरावट के साथ राजधानी में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है. गुरुवार को कई इलाके में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 245 दर्ज किया गया है. जो “खराब” श्रेणी में आता है. गाजियाबाद की वायु गुणवत्ता एनसीआर में सबसे प्रदूषित रही है. जहां AQI 307 दर्ज किया गया है. जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है. गुरुग्राम में 260 नोएडा में 288 और ग्रेटर नोएडा में 272 दर्ज किया गया है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अनुमान लगाया है कि सोमवार को वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में पहुंच सकती है. सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और लोगों की आंखों में जलन भी हो सकती है. हालांकि यह कहना सही होगा कि इस बार भी लोग दमघोंटू हवा में दिवाली मनाएंगे.

Related Post

कुछ इलाकों में AQI 250 से ज़्यादा

CPCB के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई है. इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में AQI 250 से ज़्यादा रहा है. दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता और बिगड़ने की आशंका है. गुरुवार को दिल्ली के 20 केंद्रों ने AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया है. इसके अलावा 13 केंद्रों ने AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज किया है.

प्रदूषण इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रहा है?

हर साल जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है. इस साल भी ऐसा ही हो रहा है. हालांकि ताज़ा मामले में प्रदूषण का स्तर और तेज़ी से बढ़ रहा है. डिसीजन सपोर्ट सिस्टम ने इसके कुछ कारणों की भी पहचान की है. इसके अनुसार वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन वायु प्रदूषण में एक प्रमुख भूमिका निभाता है. इसके अलावा पिछले कुछ घंटों में दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 136 घटनाएं सामने आई हैं. जो प्रदूषण में वृद्धि का एक प्रमुख कारण हो सकता ह. इसके अलावा दिल्ली का तापमान भी गिर रहा है. जिससे प्रदूषण के कण बिखर नहीं पा रहे है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026