Categories: दिल्ली

Delhi Mahipalpur Blast: दिल्ली में फिर हुआ एक धमाका, महिपालपुर में सुनाई दी आवाज; जानें क्या है पूरा मामला?

Delhi Mahipalpur Blast: लाल किले के बाद दिल्ली के महिपालपुर में धमाके की गूंज सुनाई दी है. राजधानी में सोमवार की शाम को हुए ब्लास्ट के बाद अभी लोगों में खौफ का माहैल है. हालांकि जानकारी के मुताबिक, महिपालपुर में रेडिशन होटल के पास धमाके की आवास DTC बस के टायर फटने की थी.

Published by Preeti Rajput

Delhi Mahipalpur Blast: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से धमाके की आवाज सुनी गई है. महिपालपुर में रेडिशन होटल के पास यह आवाज सुनाई दी है. दमकल की मुताबिक उन्हें ये 9 बजकर 18 मिनट पर कॉल मिली है. धमाका किस कारण हुआ है ये साफ नहीं है. दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर है. जानकारी के मुताबिक, यह तेज आवाज DTC बस के टायर फटने की थी.

धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल

फ़िलहाल, दिल्ली पुलिस ने इलाके की जांच की है और पुष्टि की है कि कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि “बस के टायर फटने की जोरदार आवाज आई थी. उसे ब्लास्ट समझ लोगों ने कॉल कर दी थी. इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है. यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट के तीन दिन बाद हुई है. इस धमाके में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं दर्जनों लोग घायल भी हो गए थे.”

Delhi Weather: दिल्ली में चली दम घोंटने वाली हवा! ठंड में भी इजाफा; 400 पार AQI देख IMD ने जारी किया अलर्ट

Related Post

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट

दरअसल, 10 नवंबर को लाल किला के पास वाली सड़क पर भीषण धमाका हुआ था. जिसके चपेट में आस पास मौजूद कई गाड़ियां आ गई थीं. विस्फोट से दुकानों के सामने के हिस्से चकनाचूर हो गए थे. इस धमाके के बाद से पुरानी दिल्ली में दहशत का माहौल है. जांचकर्ताओं के मुताबिक हमलावर डॉ. उमर ही था, जिसने सफ़ेद हुंडई i20 कार से लाल किले के पास यह धमाका किया. जानकारी के मुताबिक, उसके परिवार से लिए गए डीएनए नमूने कार में बरामद मानव अवशेषों से मेल खा गए हैं. जिससे यह साफ हो गया है कि धमाके के वक्त वही गाड़ी चला रहा था.  

6 दिसंबर को दिल्ली को दहलाने की थी तैयारी, लालकिला ब्लास्ट वाली कार चला रहे आतंकी ने किया अब तक सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलासा

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026