Categories: दिल्ली

दिल्ली में हो रही बिन मौसम बरसात! ठंडी हवाओं संग झमाझम बारिश, जानिये आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, इतना ही नहीं इस दौरान गरज के साथ छींटे भी पड़ी, बिजली चमकी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं.

Published by Heena Khan

Delhi Ka Mausam: दिल्ली का मौसम अचानक बदल गया है. राजधानी में ही आज सुबह से जमकर बादल बरस रहे हैं. वहीं मौसम काफी ठंडा और खुशनुमा हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, इतना ही नहीं इस दौरान गरज के साथ छींटे भी पड़ी, बिजली चमकी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं. वहीं मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में हल्की, कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. इतना ही नहीं इससे निचले इलाकों में सड़कों पर जलभराव होने की उम्मीद भी जताई गई है.

Related Post

तापमान में आई गिरावट

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी में सुबह 2:30 बजे तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इतना ही नहीं बल्कि आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत तक पहुंच गया. वहीं अगर तापमान की बात करें तो मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है. सुबह के समय उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा से 15 किमी प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चलने की संभावना है.

जानिये आज कैसा रहेगा मौसम

IMD की माने तो दोपहर में 10 किमी प्रति घंटे से कम गति वाली पूर्वी हवाएं चलने की आशंका है, जो शाम और रात के दौरान धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्व दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएंगी. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दोनों तापमान सामान्य के आसपास रहेंगे. सुबह के समय 5-10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व दिशा से सतही हवाएँ चलने की संभावना है.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026