Categories: दिल्ली

दिल्ली में हुआ ठंड का आगाज! हल्की बूंदाबांदी के साथ चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD की भविष्यवाणी

Delhi Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली साथ ही ठंडी हवाओं का प्रकोप भी जारी रहा. इतना ही नहीं अचानक तापमान का गिरना ठंड का अहसास दिलाने लगा.

Published by Heena Khan

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर का मौसम अब करवट लेता हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में एक पश्चिमी विक्षोभ आ गया है और इसका असर पिछले 24 घंटों में महसूस किया गया. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली साथ ही ठंडी हवाओं का प्रकोप भी जारी रहा. इतना ही नहीं अचानक तापमान का गिरना ठंड का अहसास दिलाने लगा. इसके अलावा, लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को हल्की ठंडक दी.

दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिल्ली-एनसीआर में दिन भर बादलों का डेरा रहा, लेकिन अब कड़ाके की ठंड और बढ़ने वाली है. दिसंबर से पहले ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस दौरान ठिठुरन और बढ़ेगी. लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा. जानकारी के मुताबिक 10 नवंबर तक के मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि तापमान में भारी गिरावट आने वाली है. यानी दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बढ़ने वाली है, और लोगों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

Related Post

IMD की भविष्यवाणी

राजधानी के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अब ठंड दस्तक दे चुकी है. वहीं मौसम विभाग की ओर से 10 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है, जो 6 से 10 नवंबर के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट का संकेत देता है. 6 से 10 नवंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है. इतना ही नहीं बल्कि अब दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है, जो कड़ाके की ठंड का संकेत है. इसका मतलब है कि इस हफ्ते मौसम बदलेगा और सर्दी का एक नया दौर शुरू होने वाला है. 

Happy Birthday Virat Kohli: यूं ही कोई विराट कोहली नहीं बन जाता है… कोहली के ऐसे 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड जिनको तोड़ पाना है नामुमकिन!

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026