Categories: दिल्ली

Delhi Traffic: Delhi में आज लग सकता है भयंकर ट्रैफिक जाम, इन जगहों पर आने-जाने से बचें, बागेश्वर बाबा की है पदयात्रा

Traffic Jam In Delhi: दिल्ली में बाबा बागेश्वर धाम की पदयात्रा के कारण कई रास्तों पर भयंकर ट्रैफिक जाम लगने वाला है. छतरपुर से वृंदावन तक जाने वाली इस यात्रा में 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसी कारण ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

Published by Preeti Rajput

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई रास्तों पर आज भयंकर ट्रैफिक जाम (Delhi Traffic Advisory) लगने की उम्मीद जताई जा रही है. दरअसल, आज राजधानी में बाबा बागेश्वर धाम की पदयात्रा निकलने जा रही है. इस यात्रा में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. जिसमें बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला भी शामिल होगा. यह यात्रा सुबह करीब 11 बजे से छतरपुर में स्थित आद्य कात्यायनी मंदिर से शुरू होने जा रही है, जो उत्तर-प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी.

इन रास्तों पर लगेगा ट्रैफिक जाम

यह यात्रा बदरपुर बॉर्डर से फरीदाबाद वाले रास्ते पर जाएगी. इस दौरान ट्रैफिक को दूसरी तरफ मोड़ दिया जागा. राजधानी में ट्रैफिक से बचने के लिए भारी गाड़ियों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई है. साथ ही निजी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है. छतरपुर से डेरा मोड़ वाला रास्ता सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा.

किन रूट पर रहेगा प्रतिबंध ?

1. सीडीआर चौक से छतरपुर के वाई-प्वॉइंट तक 
2. डेरा मोड़ से छतरपुर के वाई-प्वॉइंट तक 
3. जीर खोड़ से डेरा मोड़ और वापसी मार्ग 
4. सीडीआर चौक से डेरा मंडी और जीर खोड़ तक
5. छतरपुर मंदिर रोड और 100 फुट रोड

Related Post

आ गए रजाइयों में गुजारने वाले दिन! Delhi-NCR में पड़ रही कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल

 फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को एसएसएन मार्ग की बजाए सीडीआर चौक होते हुए सीधे एमजी रोड वाला रास्ता इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.  गुरुग्राम जाने वालों को सीडीआर चौक पर मंडी रोड का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है. डेरा गांव से छतरपुर जाने वाले यात्रियों को बांध रोड से मंडी रोड वाले रोड पर जाने की सलाह दी गई है. 

JNU Election Result 2025: लेफ्ट का चौका! ‘राइट’ को JNU से उखाड़ फेंका

Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026