Categories: दिल्ली

अब बादल दिखाएंगे असली तांडव! जानिये Delhi-NCR में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? यहां देखें ताजा अपडेट

Delhi Ka Mausam: राजधानी दिल्ली म बारिश रुक गई है, लेकिन ऑरेंज अलर्ट अभी भी लागू है, जिसमें आंधी-तूफान और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. चलिए जान लेते हैं अगले कई दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है?

Published by Heena Khan

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदलते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बादलों ने एंट्री ले ली है और जाने के लिए तैयार नहीं हैं. कल शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज़ बदल दिया है. मंगलवार को आई आंधी-तूफ़ान से दिल्ली की हवा में जो ठंडक आई थी, वो आज सुबह से ही महसूस की जा रही है. दिल्लीवासियों को बुधवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, आसमान बादलों से घिरा रहेगा, यानी सूरज पूरी तरह से नहीं चमकेगा, जिससे मौसम सुहावना रहेगा.

Related Post

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें फिलहाल राजधानी दिल्ली म बारिश रुक गई है, लेकिन ऑरेंज अलर्ट अभी भी लागू है, जिसमें आंधी-तूफान और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. चलिए जान लेते हैं अगले कई दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम में बदलाव के चलते सोमवार 6 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में तेज रफ़्तार वाली बारिश हुई. इतना ही नहीं अब मंगलवार को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है.

जानिये और कहां-कहां बरसेंगे बादल

हाल ही में बारिश को लेकर मौसम विभाग के ताजा अपडेट जारी किया है. जिसके मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी 10 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बारिश का सिलसिला इसलिए जारी है क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. 

Heena Khan

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026