Categories: दिल्ली

आतंक पर दिल्ली पुलिस का सबसे बड़ा शिंकजा, ISI समर्थित शहज़ाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े 3 से ज्यादा आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकवादियों (Terrorist) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Police Special Cell:  दिल्ली पुलिस की स्पेशल की टीम ने राजधानी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. ये सभी गिरफ्तारी, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से की गई है. 

गिरफ्तारी पर क्या कहते हैं स्पेशल सेल के सूत्र?

गिरफ्तारी को लेकर स्पेशल सेल के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, पकड़े गए सभी आतंकी पाकिस्तान की सबसे ख़फिया एजेंसी ISI से जुड़े ख़ूंख़ार आतंकी शहज़ाद भट्टी के संपर्क में काम करते हैं. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि शहज़ाद भट्टी के नेतृत्व वाले एक अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. दरअसल, यह मॉडूयल एक लंबे समय से उत्तर भारत में सक्रिय होकर एक बड़े साजिश की तैयारी में जुटे हुए थे. 

कब और कैसे दी गई बड़े ऑपरेशन की जानकारी

इस बड़े ऑपरेशन की विस्तार से जानकारी शाम 4 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेंटर में एडिशनल सीपी/स्पेशल सेल द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई. इस दौरान आतंरी मॉडूयल के खतरनाक खुलासे के बार में विस्तार से बताया गया.

Related Post

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच लगातार है जारी

हाल ही में 10 नवंबर को हुए दिल्ली धमाके ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया है. इस धमाके में मौसूम लोगों की जान गई है. इसी वजह से दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार आतंकवाद को लेकर हाई अलर्ट मोड में नज़र आ रही है. इस झकझोर देने वाले धमाके में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. तो वहीं, दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई में इस कार धमाके के मामले में शामिल आतंकी डॉक्टरों की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया. इसके अलावा इन खुलासे में यह भी पता चला कि ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार को एक आतंकी डॉक्टर ही चला रहा था. जिसकी इस धमाके में मौत हो गई.

आतंकी अल-कायदा की विचारधारा से थे बेहद ही प्रभावित

इस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी सामने आया कि पकड़े गए सभी आतंकी हरियाणा के फरादीबाद टेरर मॉड्यूल में आतंकी अल-कायदा की विचारधारा से सबसे ज्यादा प्रभावित थे. तो वहीं, दूसरी तरफ आंतकी डॉक्टर उमर नबी जैसे अन्य तत्व ISIS और जैश-ए-मोहम्मद की विचारधारा से प्रेरित पाए गए. दिल्ली धमाके के बाद एक बाद यह साफ है कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रही है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026