खूंखार गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की कहानी: रंजिश से लेकर जेल में बैठकर गैंग चलाने तक

राजधानी दिल्ली में पुलिस को मुठभेड़ (Encounter) के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई है. जहां, कुख्यात 'माया गैंग' (Maya Gang) के सरगना सागर उर्फ माया भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके गैंग की कहानी बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Film) से काफी मिलती-जुलती है.

Published by DARSHNA DEEP

The infamous ‘Maya Gang’: राजधानी दिल्ली में पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल हुई है. जहां, पुलिस की टीम ने कुख्यात ‘माया गैंग’ के सरगना सागर उर्फ माया भाई को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. सागर का आपराधिक करियर और उसके गैंग की कहानी बॉलीवुड फिल्मों से काफी मिलती-जुलती है. तो आइए जानते हैं इस गैंग का बॉलीवुड कनेक्शन. 

कुख्यात ‘माया गैंग’ का फिल्मी सफर

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात ‘माया गैंग’ के सरगना सागर उर्फ माया भाई को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सागर का आपराधिक करियर सके गैंग की कहानी बॉलीवुड फिल्मों से कम नहीं है. साल 2007 में आई फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ के किरदार माया भाई से प्रभावित होकर अपने गैंग का नाम रखा भी यहीं रखा था. 

लोगों में था माया गैंग का बेहद खौफ

माया गैंग साल 2023 में तब सुर्खियों में आया जब उसने एक रोड रेज की मामूली घटना में अमेजन कंपनी के एक सीनियर मैनेजर की निर्मम हत्या कर दी थी. दरअसल, यह गैंग पुराने, बड़े गैंगस्टरों से काफी अलग है, जिनका मकसद सिर्फ फिरौती और वसूली ही होती है. इस माया गैंग का मुख्य उद्देश्य लोगों में दहशत फैलाना और खूब नाम कमाना है. 

Related Post

गैंग के ज़्यादातर सदस्य हैं नाबालिग

इस माया गैंग के ज़्यादातर सदस्य या तो नाबालिग हैं नहीं तो फिर युवा हैं. जो फिल्मों और सोशल मीडिया से प्रेरित होकर अपराध की दुनिया में अपना कदम बढ़ रहे हैं. उनके शरीर पर ‘मौत’ नाम का टैटू भी बना हुआ है, जो उनके गैंग की खास रूप से पहचान. पुलिस के मुताबिक सागर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय था, जहां, वो अक्सर अपने हथियारों के साथ-साथ कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करता था. उसके इंस्टाग्राम बायो में ‘नाम बदनाम, पता कब्रिस्तान, उमर जीने की, शौक मरने का’ जैसी लाइनें भी लिखी हुई थी. 

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ और फिर गिरफ्तारी

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और माया गैंग के बीच सुबह-सुबह एक मुठभेड़ हो गई.  इस दौरान, सागर उर्फ माया भाई को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, सागर पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज थे. जिनमें हत्या के प्रयास, लूट और अवैध वसूली जैसे कई अन्य गंभीर आरोप भी शामिल हैं. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026