Home > दिल्ली > Delhi News: दिल्ली में नकली टूथपेस्ट का खेल, Sensodyne की फर्जी फैक्टरी का भंडाफोड़; वीडियो वायरल

Delhi News: दिल्ली में नकली टूथपेस्ट का खेल, Sensodyne की फर्जी फैक्टरी का भंडाफोड़; वीडियो वायरल

Fake Sensodyne Toothpaste: दिल्ली पुलिस ने मशहूर ब्रांड Sensodyne के नाम पर नकली टूथपेस्ट तैयार कर रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

By: Preeti Rajput | Published: April 4, 2026 12:49:32 PM IST



Viral video : देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यह मामला आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ है. हम सभी स्वास्थ्य और साफ-सफाई के लिए जिन  चीजों पर आंखें बंद कर भरोसा कर रहे हैं, अब वह भी सुरक्षित नहीं रह गई है. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां पर मशहूर ब्रांड Sensodyne के नाम पर नकली टूथपेस्ट बनाए जा रहे हैं. यह लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ करता है. 

आखिर क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर एक नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है. यहां पर सस्ते और घटिया केमिकल्स का इस्तेमाल कर नकली टूथपेस्ट बनाए जा रहे हैं. इन नकली टूथपेस्ट की पैकिंग बिल्कुल असली जैसे की जा रही थी, ताकी आम लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सकें और उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकें. 

क्या-क्या हुआ बरामद? 

पुलिस ने छापे के दौरान बड़ा मात्रा में सामान बरामद किया है. 1800 भरी हुई नकली टूथपेस्ट, 10,000 से ज्यादा खाली ट्यूब, करीब 1200 पैक किए हुए टूथपेस्ट और 130 किलो नकली पेस्ट बरामद किया गया है. साथ ही टूथपेस्ट बनाने और पैकिंग करने वाली मशीनें भी बरामद की गई है. यह पूरा रैकेट काफी बड़े स्तर पर चलाया जा रहा था. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मशीनों की मदद से नकली टूथपेस्ट बनाए और पैक किए जा रहे हैं. वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ‘लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है. नकली प्रोडक्ट बनाना सीधा-सीधा लोगों की जान से खेलना है… ऐसी फैक्ट्रियों पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए.’

Advertisement