Categories: दिल्ली

Delhi-NCR Weather: धुंध की सफेद चादरों से ढका दिल्ली-NCR, 450 पार पहुंचा AQI, जीरो विजिबिलिटी से मंडरा रहा खतरा

Delhi-NCR Ka Mausam: जहां एक तरफ उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ गई है वहीं लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

Published by Heena Khan

Delhi AQI: जहां एक तरफ उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ गई है वहीं लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इतना ही नहीं, घने कोहरे और कम हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर भी छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है. इसी कारण सड़कों पर सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही गाड़ियों की गति भी हल्की हो गई है.

दिल्लीवाले रहें सावधान

वहीं दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने दिल्लीवालों की मुसीबतों में इजाफा कर दिया है. CPCB का कहना है कि शहर के कई खास इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ कैटेगरी में पहुंच गया है, जिससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है. CPCB ने बाराखंभा रोड पर AQI 474 बताया, जो ‘गंभीर’ कैटेगरी में आता है. वहां स्मॉग इतना घना है कि विजिबिलिटी बहुत कम है, जिससे ड्राइवरों को दिक्कत हो रही है. इसी तरह, पंडित पंत मार्ग पर AQI 417 था, जबकि सरदार पटेल मार्ग पर यह 483 तक पहुंच गया दोनों ही ‘गंभीर’ लेवल पर हैं. इन इलाकों की तस्वीरों में साफ तौर पर स्मॉग की मोटी परत दिख रही है, जिससे इमारतें और गाड़ियां धुंध में छिपी हुई हैं.

Related Post

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम बदले या नहीं? एक क्लिक में जानिए आज की ताज़ा कीमतें

450 पार पहुंचा AQI

अगर भारत करें दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की तो वो 450 के आसपास बना हुआ है, जो इस सर्दी में सबसे खराब लेवल में शामिल है. हवा की कम स्पीड, कोहरा और प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के फंसने से स्मॉग और खराब हो रहा है. ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत स्टेज-4 की पाबंदियां लागू हैं, जिसमें कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर बैन और पुरानी डीज़ल गाड़ियों की एंट्री पर रोक शामिल है.

Aaj Ka Mausam: अब पड़ेगी हाड़ गला देने वाली ठंड! 16 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, जानें दिल्ली से यूपी तक का मौसम

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Live Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDI, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026