Categories: दिल्ली

Delhi-NCR Earthquake: कांपी राजधानी! आधी रात को डोली Delhi-NCR की धरती, भूकंप के झटकों से डरे लोग

Delhi Bhukamp News : दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर आधी रात को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दरअसल, रविवार और सोमवार की रात भूकंप के झटकों से दिल्ली के लोग जाग गए.

Published by Heena Khan

Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर आधी रात को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दरअसल, रविवार और सोमवार की रात भूकंप के झटकों से दिल्ली के लोग जाग गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) और संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) का कहना है कि उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक के पास सुबह 2 बजे (भारतीय समयानुसार) 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप के झटके भारत और पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए. इसी तरह, दिल्ली-एनसीआर और बाकी भारतीय राज्यों में भी सुबह 2 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस दौरान घर में रखा सामान हिलता हुआ दिखा, लोगों की नींद टूट गई और वो अपने घरों से बाहर आ गए.

दिल्ली में भूकंप मचा सकता है तबाही

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय क्षेत्र IV में स्थित है, जो इसे भारत के सबसे अधिक भूकंप-प्रवण महानगरीय क्षेत्रों में से एक बनाता है। लेकिन यहां अक्सर भूकंप के केंद्र नहीं आते, लेकिन पास के हिमालयी और सिंधु-गंगा भूकंपीय क्षेत्रों से आने वाले भूकंप अक्सर शहर को प्रभावित करते हैं। इसकी घनी आबादी, ऊँची इमारतों और पुरानी संरचनाओं के कारण, हल्के भूकंप भी आफत बन जाते हैं, और खतरा मंडराने लगता है.

Related Post

दिल्ली में डर का माहौल

दिल्ली से लेकर हरियाणा तक ये भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हलाकि ये झटके इतने तेज नहीं थे लेकिन इन झटकों ने दिल्ली-एनसीआर वालों को बुरी तरह डरा दिया है. इस दौरान बहुत से इलाकों में ये झटके हलके महसूस किए गए हैं जबकि कुछ इलाकों में इन झटकों की गति तेज रही, ऐसे में कई लोगों को ये झटके महसूस नहीं हुए जबकि कई परिवार ऐसे हैं जो सोते से उठ गए और अपने घरों के बाहर आ गए.

बंगाल की खाड़ी की तरफ से आ रही बड़ी आफत! कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026