Categories: दिल्ली

गैस नहीं तो डीजल सही! एलपीजी संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट मालिकों ने अपनाया नया जुगाड़

Diesel Stoves Price Delhi: गैस न मिलने की वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा है. इसी कारण अब वे डीजल भट्टियों और इंडक्शन चूल्हों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं ताकि कारोबार चलता रहे.

Published by Shubahm Srivastava

Delhi LPG Cylinder: दिल्ली में LPG गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों को नए विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे में डीजल के चूल्हे, खासकर कन्वेक्टर-आधारित स्टोव, एक बार फिर इस्तेमाल में आने लगे हैं. पहले भले ही ये पुराने जमाने का विकल्प माने जाते थे, लेकिन मौजूदा हालात में ये काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं.

होटल-रेस्टोरेंट पर बड़ा असर

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का सबसे ज्यादा असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों पर पड़ा है. गैस न मिलने की वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा है. इसी कारण अब वे डीजल भट्टियों और इंडक्शन चूल्हों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं ताकि कारोबार चलता रहे.

दिल्ली में डीजल चूल्हों की मांग इतनी बढ़ गई है कि आसपास के शहरों, जैसे सोनीपत, के होटल मालिक भी यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. उनका कहना है कि गैस की कमी में काम चलाने के लिए यह एक जरूरी विकल्प बन गया है.

कीमत भी बनी अहम फैक्टर

डीजल चूल्हों की कीमत 5,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक है. यह कीमत कई छोटे कारोबारियों और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किफायती साबित हो रही है, खासकर तब जब गैस की उपलब्धता अनिश्चित हो.

Related Post

घरेलू उपभोक्ता भी परेशान

बड़े परिवारों को गैस सिलेंडर की बुकिंग में देरी से काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में वे भी डीजल स्टोव जैसे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, ताकि रोजमर्रा के काम बिना रुकावट के चलते रहें.

फैक्ट्रियों में बढ़ी हलचल

बल्लीमारान और अन्य इलाकों में डीजल भट्टियां बनाने वाली फैक्ट्रियों में काम तेजी से बढ़ गया है. कारीगरों के मुताबिक, उन्हें लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं और उत्पादन बढ़ाना पड़ रहा है. गैस संकट से पहले जहां सालभर में लगभग 10 डीजल भट्टियों की मांग होती थी, वहीं अब सिर्फ दो दिनों में ही 100 से ज्यादा ऑर्डर आ चुके हैं. यह बदलाव बाजार की तेजी से बदलती जरूरतों को दर्शाता है.

एडवांस पेमेंट देने को तैयार ग्राहक

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि ग्राहक डीजल भट्टियों के लिए एडवांस पेमेंट करने को भी तैयार हैं. इससे साफ है कि लोग किसी भी हाल में अपने काम को जारी रखना चाहते हैं. LPG गैस की किल्लत ने डीजल चूल्हों को फिर से लोकप्रिय बना दिया है. यह विकल्प न केवल कारोबारियों बल्कि आम लोगों के लिए भी राहत का जरिया बन रहा है.

Delhi News: Views के चक्कर में यमराज को दे दिया इनविटेशन! रील्स बनाते हुए खुद को मारी गोली, दिल्ली का खौफनाक स्टंट

Shubahm Srivastava

Recent Posts

NCERT New Update: NEP 2020 के तहत बदलेंगी किताबें, जानें किस क्लास में कब आएंगी नई पुस्तकें

NCERT Indian education system: NCERT ने छात्रों, शिक्षकों/प्रिंसिपलों और अभिभावकों को सूचित किया कि कक्षा…

March 17, 2026

तुम हवाई जहाज़ बनो…कृतिका-गौरव के रोमांटिक वादों ने जीता दिल, वेडिंग वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Kritika Kamra Gaurav Kapur wedding vows: वीडियो में यह जोड़ा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार…

March 17, 2026

जल्दी फूलती है सांस तो हो जाएं सतर्क! दिल की सेहत से जुड़ा हो सकता है मामला; इन बातों पर दें ध्यान

Slow Heart Rate Recovery: सीढ़ियां चढ़ते समय या चलते समय अगर सांस फूलने दिक्कत हो…

March 17, 2026

Tata IPL 2026 LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें फ्री में सभी 84 मैच, जानें टीवी और ऑनलाइन की पूरी डिटेल

Tata Ipl Live Streaming: शेड्यूल के आधिकारिक ऐलान का समय शाम 7 बजे बताया जा…

March 17, 2026

पाकिस्तान के इस सिंगर का 40 साल पुराना गाना फिल्म ‘धुरंधर’ में हुआ इस्तेमाल, मिली थी मोटी रकम

Dhurandhar: धुरंधर 2 से पहले बड़ा खुलासा हसन जाहांगीर के 40 साल पुराने गाने ‘हवा…

March 17, 2026