Categories: दिल्ली

Delhi Gangrape: शर्मसार हुई राजधानी! 10-14 साल के तीन लड़कों ने किया 6 साल की बच्ची का गैंगरेप; खून से लथपथ लौटी घर

Delhi Rape Case: 18 जनवरी को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा में एक 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर 10, 13 और 14 साल के तीन लड़कों ने गैंगरेप किया.

Published by Heena Khan

Delhi Gangrape: अब दरिंदगी की सारी हदें पार हो चुकी हैं. भारत में बढ़ते रेप के मामलों ने महिलाओं, बच्चियों और युवतियों को बुरी तरह झंकझोर कर रख दिया है. ऐसा ही एक घिनौना मामला दिल्ली के भजनपुरा इलाके से सामने आया है. दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है कि 18 जनवरी को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा में एक 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर 10, 13 और 14 साल के तीन लड़कों ने गैंगरेप किया. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि तीसरा लड़का और उसका परिवार गायब है. मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता, जो अपने माता-पिता और तीन भाई-बहनों के साथ रहती है, अब ठीक है और घर पर है.

मां ने बताई हैवानियत की कहानी

लड़की की मां का कहना है कि यह घटना 18 जनवरी को शाम करीब 7 बजे हुई. बच्ची खून से लथपथ घर लौटी और शुरू में उसने कहा कि वो गिर गई थी. मां ने बताया, “उसे बहुत ज़्यादा खून बह रहा था. वो बेहोश हो गई. मैंने उसके चेहरे पर पानी डाला और उसे जगाया. जब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने कहा कि वो गिर गई थी. इसी बीच, हमारा पड़ोस का लड़का – एक 13 साल का लड़का – उसके पीछे दौड़ता हुआ आया और उसने भी वही कहानी दोहराई.” लगातार पूछने पर लड़की ने बताया कि 13 साल के पड़ोसी और दो अन्य लड़कोंने उसे खाना खिलाने का लालच देकर उसके साथ गलत काम किया.

Related Post

परिवार के अनुसार, हमले से कुछ देर पहले लड़की अपने पिता के साथ बाहर गई थी. पिता ने उसे कैंडी दिलाने के बाद गली के एंट्रेंस पर छोड़ दिया था. मां ने  बताया कि लड़कों ने उसे वहीं पकड़ लिया और उसे चाउमीन खिलाने का लालच देकर बहला-फुसला लिया. फिर वो उसे पास की एक खाली दो मंजिला इमारत में ले गए, जहां यह घटना हुई. लड़की ने हमें बताया कि उसके हाथ बांध दिए गए थे और मुंह बंद कर दिया गया था.

दर्द से गुजर रही पीड़िता

मामले की जानकारी रखने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कि लड़की ने ये डिटेल्स पुलिस को भी बताई हैं. जब वो घर पहुँची, और उसकी माँ को पता चला कि क्या हुआ है, तो वे तुरंत जाफराबाद पुलिस स्टेशन गए, और बाद में उसका जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल में इलाज किया गया. जानकारी के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि लड़की “चल नहीं पा रही थी” और उसे ब्लीडिंग हो रही थी. HIV और दूसरी बीमारियों के लिए टेस्ट करवाने की सलाह दी गई.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर…

March 14, 2026

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सुबह…

March 14, 2026