‘अब इसमें कुछ नहीं है…’ इतना कहने के बाद दबाया ट्रिगर !

दिल्ली के शाहदरा इलाके (Shahdra Firing Case) में भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप (Indian Women Team World Cup Celebration) जीत की खुशी मातम में बदल गई. यह पूरी घटना 2 नवंबर की देर रात का है, जब जश्न के माहौल में की गई हर्ष फायरिंग (Hasrh Firing) एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गई.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Shahdra Firing Case: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से बेहद ही हैरान और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां, भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत की खुशी एक जानलेवा हादसे में पलक-झपकते ही बदल गई. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

घटना पर पुलिस ने क्या दी जानकारी ?

पुलिस के मुताबिक, यह पूरी वारदात फर्श बाजार के पांडव रोड स्थित महाराम मोहल्ले की है. जहां, संकेत चौधरी के घर पर कुछ दोस्त भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप फाइनल मैच देख रहे थे. मैच के दौरान सभी दोस्तों ने शराब पी हुई थी. लेकिन, रात के करीब 12:30 बजे संकेत का छोटा भाई अनिकेत चौधरी वहां पहुंचा जो पहले से नशे की हालत में था उसने अपनी कमीज उठाकर पिस्टल दिखा दी. 

संकेत के छोटो भाई ने हवा में की फायरिंग

इस दौरान संकेत ने अपने छोटे भाई को बेहद ही समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी भा हालत में नहीं माना. इसके बाद वह घर के बाहर गया और हवा में फायरिंग करनी शुरू कर दी. जैसे ही वह वापस अपने कमरे में आया तो उसने पिस्टल की मैग्जीन निकालकर अपने भाई की तरफ फेंक दी. उसी समय वहां मौजूद हिमांशु यादव ने उसे रोकते हुए कहा कि पिस्टल को अंदर रख दो, इससे किसी को चोट लग सकती है.

Related Post

अनिकेत ने कहा-“अब इसमें कुछ नहीं है”

अनिकेत को हिमांशु की बात नागवार गुजरी. उसने तमतमाते हुए कहा कि “अब इसमें कुछ नहीं है” और फिर पिस्टल सीधी हिमांशु की तरफ तान दी. अचानक उसने ट्रिगर दबा दिया, बस फिर क्या था चैंबर में फंसी गोली सीधे हिमांशु के माथे में जाकर लगई. गोली लगते ही हिमांशु जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई.

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायल को तुरंत हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज रेफर कर दिया. हांलाकि,डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर माथे से गोली तो निकाल दी, लेकिन हिमांशु की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पिस्टल, दो खोल और छह कारतूस से भरी मैग्जीन बरामद की है. लेकिन, घटना के बाद से आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है. 

पुलिस ने आरोपी की तलाश की शुरू

पुलिस ने घटना पर संज्ञान लेते हुए फर्श बाजार थाने में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. तो वहीं, दूसरी इस घटनाक्रम पर स्पेशल टीमों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला हर्ष फायरिंग से शुरू होकर एक गंभीर अपराध में बदल गया, जिसने एक निर्दोष युवक की जिंदगी पूरी तरह से खतरे में डाल दी. फिलहाल, वारदात के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल  हो चुका है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026