दिल्ली दहला! हाशिम बाबा गैंग के हिस्ट्रीशीटर की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस को ‘गैंगवार’ का शक

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में, हाशिम बाबा गैंग (Hashim Baba Gang) से जुड़े हिस्ट्रीशीटर (History-Sheeter) की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. पुलिस इसे गैंगवार (GangWar) का नतीजा मानकर जांच कर रही है. इसी बीच, पुलिस ने कैब ड्राइवर की हत्या का मामला सिर्फ दो घंटे में सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

Published by DARSHNA DEEP

Seelampur Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में, हाशिम बाबा गैंग से जुड़े 22 साल के हिस्ट्रीशीटर मिस्बाह की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर बीच सड़क पर निर्मम हत्या कर दी.  पुलिस इसे दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच गैंगवार का नतीजा मानकर गहन जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. क्योंकि मृतक के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.  तो वहीं, दूसरी तरफ एक अलग घटना में, दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए, 23 साल के कैब ड्राइवर नितेश खत्री की हत्या के मामले को रिपोर्ट दर्ज होने के सिर्फ दो घंटे के अंदर ही सुलझा लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर काननूी कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार रात करीब 10:40 बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने मिस्बाह को पास के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक मिस्बाह के खिलाफ पहले से ही सात आपराधिक मामले जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज थे. 

Related Post

पुलिस की शुरुआती जांच

पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी. शुरुआत जांच में यह सामने आया कि मिस्बाह हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था. इसके अलावा सीलमपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसके अलावा पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का भी गठन कर रही है. 

पुलिस की अन्य कामयाबी

तो वहीं, दिल्ली पुलिस ने कैब ड्राइवर की हत्याकांड की गुत्थी केवल 2 घंटे में ही सुलझा दी.  हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने आपसी रंजिश और पीड़िता के साथ हुए झगड़ों का बदला लेने के लिए मौत के घाट उतार दिया था. उन्होंने नितेश खत्री को इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करके किशनगढ़ के मछली पार्क में बुलाया और फिर उसे कई बार चाकू मार दिया था. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026