गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से SHO के बेटे का कनेक्शन? दिल्ली पुलिस कर रही गहन जांच

दिल्ली पुलिस गैंगस्टर रोहित लांबा (Gangster Rohit Lamba) पर हुए हमले में एक एसएचओ (SHO) के विदेश में रह रहे बेटे की संलिप्तता (Involvement) की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, बेटे पर वारदात के लिए हथियार और पैसे का इंतजाम करने का आरोप है. पुलिस को यह इनपुट भी मिला है कि पकड़े गए शूटर मनीष की गर्लफ्रेंड, (Manish Girlfriend) एसएचओ (SHO) के बेटे की भी दोस्त है. यह हमला नीरज बवानिया (Neeraj Bawaniya) और अशोक प्रधान गैंग (Ashok Pradhan Gang) के बीच पुरानी अदावत का नतीजा है. पुलिस इस हाई-प्रोफाइल (High Profile) मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Published by DARSHNA DEEP

Gangster Rohit Lamba Firing Case: राजधानी दिल्ली के द्वारका में 28 अक्टूबर की रात गैंगस्टर रोहित लांबा पर हुई फायरिंग के मामले में अब एक बहुत बड़ा चौंकाने खुलासा हुआ है. यह बात सामने आ रही है कि विदेश में बैठकर अपना गैंग चला रहे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के करीब दिल्ली के एक एसएचओ (SHO) का बेटा हो सकता है. फिलहाल,  दिल्ली पुलिस इस इनवॉल्वमेंट की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है और अपना हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. 

एसएचओ के बेटे पर क्या आरोप है?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसएचओ का बेटा, जो विदेश में रह रहा है, उस पर वारदात के लिए हथियार और पैसे का इंतजाम करने की बात कही जा रही है. पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर रोहित लांबा पर कातिलाना हमला कराने की साजिश की तह तक जाने में बेहद ही मदद कर रहा है.

क्या पकड़े गए शूटरों के साथ मिली थी लड़की?

फायरिंग में शामिल दो आरोपी मनीष और हिमांशु को जब गिरफ्तार किया गया था, उस वक्त उनकी गाड़ी में एक लड़की भी मौजूद थी. सूत्रों के मुताबिक, यह लड़की मनीष उर्फ मनी की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है. हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लड़की कथित तौर पर एसएचओ के विदेश बैठे बेटे की भी दोस्त हो सकती है. 

क्या गैंगवॉर है हमले की मुख्य वजह?

Related Post

रोहित लांबा पर यह हमला नीरज बवानिया और अशोक प्रधान गिरोह के बीच कई सालों से चली आ रही पुरानी गैंगवॉर का हिस्सा बताया जा रहा है. वह कुख्यात गैंगस्टर अशोक प्रधान गिरोह का भी एक सदस्य है, जिस पर चार मर्डर समेत 20 केस दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था. 

बदले की खौफनाक साजिश और मदद

गैंगस्टर नीरज बवानिया के करीबी गैंगस्टर नवीन बाली ने रोहित पर हमला कराने के लिए भाऊ की सहायता ली. यह रंजिश साल 2013 में नीतू दाबोदिया के एनकाउंटर के बाद शुरू हुई थी और इसमें अशोक प्रधान के भाई दिलबाग सिंह की हत्या और फिर साल 2017 में बवानिया के मामा राजीव उर्फ काला असौदा का मर्डर जैसी अनके घटनाएं फिलहाल शामिल हैं. 

पुलिस सभी बदमाशों के पकड़े जाने का इंतजार कर रही है ताकि इस पूरे नेक्सस की परतों की ठीक से जांच की जा सके. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Aurangabad News: खुशियां मातम में बदलीं, तिलक से पहले करंट लगने से गई युवक की जान; परिवार में मची चीख-पुकार

Tilak ceremony tragedy: परिजनों के अनुसार सुबह रितेश जल्दी उठकर तैयारियों में जुट गया था.…

April 20, 2026

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026

Mathura News: यमुना में सख्ती! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी नाव, लाइफ जैकेट अब हुई अनिवार्य

Mathura News: यमुना में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, अब बिना…

April 20, 2026

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026