Categories: दिल्ली

Delhi Blast: 3 दिनों तक बंद रहेगा लाल किला, दिल्ली ब्लास्ट के बाद छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

Delhi Blast Update: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. एएसआई ने लाल किला तीन दिन के लिए बंद करने के ऐलान किया है.

Published by Preeti Rajput

Delhi Bomb Blast Update: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) की शाम को एक जोरदार धमाका (Delhi Bomb Blast) हुआ है. इस धमाके की आवाज सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दरअसल, लाल किले मेट्रो स्टेशन (Lal Quila Metro Station) के पास एक चलती कार में धमाका हुआ था. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया था. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है. सुरक्षा कारणों को देखते हुए लाल किला भी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. 

3 दिन के बंद रहेगा लाल किला

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों से लाल किला को अगले 3 दिनों के लिए बंद कर दिया है. पर्यटक या आम नागरिक परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं. अधिकारियों ने आदेश जारी कर कहा कि “यह फैसला पूरी तरह एहतियातन लिया गया है, ताकी सुरक्षा व्यवस्था और जांच में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो. “

नेताजी सुभाष मार्ग भी बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों की सुरक्षा के चलते सुभाष मार्ग के दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए हैं. चट्टा रेल कट से लेकर सुभाष मार्ग कट तक किसी भी वाहन को आने जाने की इजाजत नहीं है. यह मार्ग अगले आदेश तक ये प्रतिबंध जारी रहेंगे. वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है. ताकी लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े. 

Related Post

दिल्ली कार धमाके की आवाज दुनिया भर में गूंजी, जानें पाकिस्तानी मीडिया ने इस विस्फोट को लेकर क्या कहा?

धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

 दिल्ली पुलिस ने सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही इंडिया गेट, संसद भवन और संवेदनशील जगहों पर कड़ी जांच भी की जा रही है. पुलिस ने कहा कि “किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत दें.” 

Red Fort Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट से दिल्ली दहली, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान आया सामने

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026