Categories: दिल्ली

“दिक्कत है कोई ?”, दिल्ली मेट्रो में महिला को घूरना युवक को पड़ा भारी

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से एक हैरान (Shocking) करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक महिला को काफी देर तक घूर (Staring) रहा था, तभी महिला ने वीडियो बनाकर उसे जमकर फटकारा (Scolded).

Published by DARSHNA DEEP

Creepy Man Staring  Women in Delhi Metro: क्या आप रोजाना दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, अगर हां, तो दिल्ली मेट्रो से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार दिल्ली मेट्रो से ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है. 

क्या है पूरा मामला

दिल्ली मेट्रो में एक महिला यात्री के साथ अप्रिय घटना हुई जिसका वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, तस्वीर में देखा जा सकता है कि महिला को एक शख्स लगातार करीब 15 मिनट से घूर रहा है, इस शख्स को देख महिला असुरक्षित महसूस करने लगती है. जिसके बाद उसने बिना घबराए युवक का वीडियो बनाया और फिर उसे जमकर फटकार भी लगाई. 

कैसे घटी पूरी घटना

महिला यात्री ने यह घटना Reddit के r/Delhi पेज पर साझा की थी, जिसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लग गया. महिला के मुताबिक, एक शख्स उसे करीब 15 मिनट तक लगातार घूर रहा था, जिससे वह असुरक्षित महसूस करने लग गई थी. पहले तो महिला ने उस शख्स को घूरने की खूब कोशिश की, ताकि शर्म के मारे वो अपनी नज़र हटा ले, लेकिन इसका विपरीत हो गया. उस व्यक्ति के आंख में शर्म नाम की चीज देखने को नहीं मिली. वह महिला को लगातार घूरने में लगा हुआ था. जब युवक नहीं माना तो महिला ने फोन निकालकर उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. जिसके बाद महिला ने उसे जमकर फटकार भी लगाई.

Related Post

क्या था महिला का रिएक्शन

वीडियो में महिला ने सीधे उस शख्स को डांटते हुए पूछा, “दिक्कत है कोई ?” महिला के फटकार लगाने पर वह शख्स तुरंत ऐसे अभिनय करने लगा जैसे उसने कुछ किया ही न हो. महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक परिवहन में इस तरह का घूरना (Staring) शारीरिक उत्पीड़न न होने पर भी मानसिक रूप से बहुत ज्यादा असुरक्षित महसूस कराता है. 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने ऐसे लोगों को “बेशर्म” बताया जो पकड़े जाने पर भी नज़रें नहीं हटाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने सलाह देते हुए कहा कि महिलाओं को जनरल कोच में अकेले बैठने से बचना चाहिए. अन्य यूजर्स ने महिला की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने सार्वजनिक रूप से ऐसे व्यवहार का विरोध कर सही कदम उठाया है. 

घटना पर उठे कई सवाल

इस घटना के बाद से एक बार तो ज़रूर साफ होती है की, चाहे महिलाएं बस, ऑटो, ट्रेन, हवाई जहाज या फिर दिल्ली मेट्रो ही क्यों हो आखिर कब तक महिलाओं को ये सब सहन करना पड़ेगा. ऐसे मामलों के खिलाफ क्यों कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026